देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने दिगज गाइका लता मंगेशकर को जन्मदिन कि बधाई दी है. मोदी जी से Lata Mankeshkar की काफी देर तक बातचित हुई और बड़े ही खास तरीके से इन्हे PM ने विश किया। साथ ही साथ दोनों के बिच बड़ी अच्छी वार्तालाब भी हुई जिसमे एक दूसरे के बड़ापन का मान रख रहे है. चलिए आपको बता दे इनके बिच हुई कुछ बातें –
PM Narendra Modi ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में बताया कि उन्होंने अमेरिका रवाना होने से पहले दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को फोन किया था और उन्हें फोन पर जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी थी. पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम में वो फोन कॉल भी सुनवाई जिसमें वह लता मंगेशकर के साथ बातचीत कर रहे हैं. मोदी ने लता मंगेशकर से कहा कि वह जल्द ही उनके घर आकर उनसे मिलेंगे और उनके हाथ से कुछ गुजराती खाना खाएंगे.
कैसे दी PM ने Lata Mankeshkar को बधाई?
पीएम मोदी ने लता मंगेशकर से कहा कि मैंने आपको फोन इसलिए किया क्योंकि इस बार आपके जन्मदिन पर मैं हवाई जहाज में सफर कर रहा हूं. तो मैंने सोचा कि जाने से पहले ही आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं और अग्रिम बधाई दे दूं. इसीलिए मैंने अमेरिका जाने से पहले ही आपको फोन कर दिया. मोदी ने कहा कि मैं 28 की देर रात या 29 (सितंबर) की सुबह लौटूंगा और तब तक आपका जन्मदिन हो चुका होगा.
क्यों गाइका ने लिया PM मोदी से आशीर्वाद
PM मोदी की बात पर लता मंगेशकर ने कहा कि जन्मदिन तो क्या मनाएंगे बस घर में ही थोड़ा बहुत… लता मंगेशकर ने कहा कि बस आपका आशीर्वाद मिले तो… इस पर पीएम मोदी ने उन्हें टोका और कहा कि आपका आशीर्वाद तो हम लोग मांगते हैं क्योंकि आप तो हमसे बड़ी हैं. इस पर लता मंगेशकर ने कहा कि उम्र से बड़े तो बहुत लोग होते हैं लेकिन जो अपने काम से बड़ा हो उसका आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ी चीज होती है.
Lata Mankeshkar ने बताया कि जब उन्होंने देखा मोदी जी अपनी मां से मिलने गए हैं तो उन्होंने भी किसी को उनके पास भेजा और उनके जरिए फोन कॉल पर बात करके उनकी खैरियत और आशीर्वाद लिया. पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि आप हमारी इतनी चिंता करती हैं. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार जब वह मुंबई आए थे तो उनका मन था कि लता दीदी से मिलें लेकिन समय की कमी के चलते वह उनसे नहीं मिल पाए.
खैर फ़ोन रकते हुए एक बार फिर प्रधानमंत्री जी ने इन्हे जन्मदिन की बधाई दी. बता दें कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस रोज वह 90 साल की हो गई हैं.
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर युथ एक्सप्रेस पर.

