PM नरेंद्र मोदी जी आज लोक सभा चुनाव 2019 के बाद पहेली बार ‘Mann Ki Baat ‘ कार्यक्रम आज 30 जून को करेंगे| मोदी जी का यह कार्यक्रम 4 महीने के ब्रेक के बाद आने वाला है आज| अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 24 फरवरी को आखिरी कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परंपराओं के मद्देनजर इसे कुछ समय के लिए रोका जा रहा है|
PM मोदी जी ने कहा था कि अगर देश की जनता उन्हें दोबारा सत्ता में पहुंचाएगी तो वह फिर मई के आखिरी रविवार को दोबारा ‘मन की बात’ करेंगे| यह उनके कहे अनुसार करीब 1 महीने देर से शुरू होने जा रहा है | यह इस वजह से हुआ है क्योंकि चुनाव नतीजे आने के बाद नरेंद्र मोदी ने 30 मई को ही पीएम पद की शपथ ली थी| अपने पहले शासनकाल में पीएम मोदी ने 53 बार इस मासिक कार्यक्रम के जरिये राष्ट्र को संबोधित किया था|
ट्ववीट कर प्रधानमंत्री ने दी ‘Mann Ki Baat’ जानकारी
प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट कर के कार्यक्रम घोषणा की है| पीएम मोदी ने लिखा, ‘सकारात्मकता की शक्ति और 130 करोड़ भारतीयों की ताकत का जश्न मनाने के लिए चार महीने बाद मन की बात फिर वापस आ रहा है| कल सुबह 11 बजे सुनें”|
After four long months, #MannKiBaat is back to do what it has always loved- celebrate the power of positivity and the strengths of 130 crore Indians!
Do tune in at 11 AM tomorrow morning! pic.twitter.com/aVxLXGqeAh
— Narendra Modi (@narendramodi) June 29, 2019
मन की बात एक बार फिर दुबारा से शुरू होने जा रहा है| आज सुबह 11 बजे से यह AIR और DD द्वारा ऑन एयर किया जाएगा| केंद्रीय गृहमंत्री व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता आज द्वारका स्थित डॉ. साहिब सिंह वर्मा स्टेडिम में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे|
इससे पहले आखरी बार Mann Ki Baat करते मोदी जी ने कहा था की- ‘मार्च में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मैं भी इस बार बतौर प्रत्याशी चुनाव में जा रहा हूं| ऐसे में जब आचार संहिता लागू होगी तो मन की बात नहीं कर पाउंगा| लोकतंत्र का सम्मान करते हुए अगली Mann Ki Baat मई महीने के आखिरी रविवार को करेंगे|
देश और दुनिया लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर

