पिछले दिनों OnePlus 7T को कम्पनी ने मार्केट में लांच किया है। OnePlus 7T स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही इस सीरीज के अगले वेरिएंट OnePlus 7T Pro के लॉन्च की डेट सामने आ गई है। OnePlus के आधिकारिक YouTube चैनल पर 7T Pro के लॉन्च की डेट 10 अक्टूबर बताई जा रही है। यह 7T के मुकाबले अपग्रेडेड फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। 7T Pro में OnePlus 7 Pro की तरह ही पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कुछ दिन पहले ही वनप्लस 7T प्रो के कुछ लीक्स सामने आए हैं।
OnePlus 7T Pro के फीचर और कीमत
लीक हुई जानकारी के हिसाब से इस फ़ोन में इसमें 6.65 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका डिस्प्ले भी OnePlus 7 Pro की तरह ही 90Hz या उससे ऊपर के रिफ्रेश रेट वाला हो सकता है। यह दो रैम ऑप्शन्स 8GB और 12GB में पेश किया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है की 7 Pro की तरह ही सेंट्रली अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा और सेंट्रली अलाइंड पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
वनप्लस 7T प्रो के कैमरे के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 48 या 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें भी 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी की बात करें तो इसमें भी 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।इसमें भी इन-डिस्प्ले कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसे भी एंड्रॉइड 10 आउट ऑफ द बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसे Rs 45,000 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर.


