लता मंगेशकर की मौत का किया जा रहा था इंतजार, जाने इसके पीछे की पूरी कहानी

बॉलीवुड की बेहद सुरीली गायिका लता मंगेशकर जी अब नब्बे साल की हो चुकी है। जी हां बता दे कि बीते शनिवार को उनका जन्म दिन था। ऐसे में उनके फैंस और उनके चाहने वालो ने उन्हें जन्म दिन की खूब बधाईयां भी दी। बहरहाल यूँ तो लता मंगेशकर के बारे में आप काफी कुछ जानते होंगे। मगर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाना चाहते है। एक ऐसा किस्सा जिसमे लता मंगेशकर की मौत का इंतजार किया जा रहा था। मगर वो कहते है न कि जिनकी रक्षा खुद भगवान् करते है, उन्हें कोई कैसे मार सकता है।

लता मंगेशकर की मौत

लता मंगेशकर की मौत की कई साल पहले रची जा रही थी साजिश..

गौरतलब है कि लता जी ने महज तेरह साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। बता दे कि अपनी गायिकी के दम पर लता जी ने एक से बढ़ कर एक कई अवार्ड भी जीते। हालांकि आज जो किस्सा हम आपको बताने वाले है, वह साल 1962 का है। जब लता जी बत्तीस साल की थी। दरअसल लता जी ने काफी कम उम्र में ही अपने परिवार की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठा ली थी। ऐसे में जब वह बत्तीस साल की थी, तब उनके किसी करीबी ने ही उन्हें स्लो पॉइज़न देकर मारने की साजिश रची थी।

लता मंगेशकर की मौत

इस बात का खुलासा खुद लता जी की करीबी पद्मा सचदेव ने अपनी किताब में किया था। अगर खबरों की माने तो इसके बाद राइटर मजरूह सुल्तानपुरी कई दिनों तक लता जी के घर आते रहे। जी हां इस दौरान पहले वह खुद खाना चखते थे और उसके बाद लता जी वह खाना खाती थी। हालांकि लता मंगेशकर की मौत की साजिश किसने रची थी, ये अब तक पता नहीं चला। मगर इतना जरूर तय है कि उस दौरान लता जी और उनके सह कलाकार ने जो सावधानी बरती उसके कारण लता जी की जान बच गई। दोस्तों आपको लता मंगेशकर जी की गायिकी कितनी पसंद है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

Summary
लता मंगेशकर की मौत का किया जा रहा था इंतजार, जाने इसके पीछे की पूरी कहानी  Youth Express
Article Name
लता मंगेशकर की मौत का किया जा रहा था इंतजार, जाने इसके पीछे की पूरी कहानी Youth Express
Description
बॉलीवुड की बेहद सुरीली गायिका लता मंगेशकर जी अब नब्बे साल की हो चुकी है। जी हां बता दे कि बीते शनिवार को उनका जन्म दिन था। ऐसे में उनके फैंस और उनके चाहने वालो ने उन्हें जन्म दिन की खूब बधाईयां भी दी। बहरहाल यूँ तो लता मंगेशकर के बारे में आप काफी कुछ जानते होंगे। मगर आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाना चाहते है। एक ऐसा किस्सा जिसमे लता मंगेशकर की मौत का इंतजार किया जा रहा था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER