घोषित हुई फ़िल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” की रिलीज़ डेट

पीएम नरेंद्र मोदी

हमारे देश भारत के 16वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बनने वाली फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” की रिलीज डेट आज घोषित कर दी गई। बता दें कि, फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” इसी साल 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान जनता के बीच प्रदर्शित की जाएगी।

निर्देशक ओमंग कुमार, जिन्होने मैरी कॉम जैसी बेहतरीन फिल्मों का निर्दशन किया है, वह ही इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में अभिनेता विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म को संदीप सिंह, आनंद पंडित और विवेक के पिता सुरेश ओबरॉय प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में विवेक के अलावा अभिनेता दर्शन कुमार, अभिनेता बमन ईरानी, अभिनेत्री जरीना वहाब, अभिनेता मनोज जोशी, अभिनेता प्रशांत नारायण, अभिनेत्री बरखा बिष्ट सेनगुप्ता, अभिनेता अक्षत आर सलूजा, अभिनेता अंजन श्रीवास्तव, अभिनेता राजेंद्र गुप्ता और अभिनेता यतिन कारेकर भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता बमन ईरानी, रतन टाटा के किरदार में हैं तो अभिनेत्री जरीना बहाब, प्रधानमंत्री मोदी की माँ हीराबेन मोदी के किरदार में नजर आएंगी।

बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे यह तीन दिग्गज अभिनेता

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव चुनाव के मतदान सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं यानि पहले चरण के मतदान के ठीक एक दिन बाद ही यह फिल्म रिलीज़ कर दी जायेगी। इसका असर जनता के वोटों पर पर पड़ सकता है। पीएम मोदी पर आधारित इस फिल्म की अहमदाबाद, कच्छ, भुज और उत्तरकाशी जिले की खूबसूरत हर्षिल वैली में शूट किया गया है।

आपको बता दें कि, फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता विवेक ओबरॉय को चोट भी लग गई थी, फिलहाल वह ठीक हैं और शूटिंग को पूरी करने के तैयारी में लग गए हैं। अब देखना यह है कि इस फिल्म से प्रोडक्शन हाउस कितनी कमाई करता है और साथ ही साथ यह भी देखना दिचस्प होगा कि बीजेपी पार्टी को जनता के वोटों को लेकर कितना लाभ होगा।

 

कुमकुम भाग्य शो में ये निभांएगी अभी और प्रज्ञा की बेटियों की भूमिका

Summary
घोषित हुई फ़िल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" की रिलीज़ डेट
Article Name
घोषित हुई फ़िल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" की रिलीज़ डेट
Description
हमारे देश भारत के 16वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित बनने वाली फिल्म "पीएम नरेंद्र मोदी" की रिलीज डेट आज घोषित कर दी गई।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER