2019 के दिसंबर महीने में बॉक्स ऑफिस पर भयंकर युद्ध होने वाला है। दरअसल एक ही महीने में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीन दिग्गज कलाकारों की फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में अभिनेता सलमान खान की “दबंग 3”, दिग्गज अभिनेतारणबीर कपूर की “ब्रह्मास्त्र” दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर की “पानीपत” शामिल हैं। यह तीनों बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे की कितनी कमाई तोड़ती है या 2 दिसंबर के महीने में ही पता चलेगा।
साल 2019 के आखिरी महीने 9 दिसंबर में एक कड़ी टक्कर होने वाली है जो इतिहास रचने का काम भी कर सकती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के 3 बड़े अभिनेताओं की बड़ी फिल्में इसी महीने बॉक्स ऑफिस में रिलीज होने जा रही हैं। फिल्में दबंग 3, ब्रह्मास्त्र और पानीपत सिनेमाघरों मे भूचाल लाने वाली हैं। गौर करने की बात तो यह है कि अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की अभी तक शूटिंग भी शुरू नहीं हुई है। लेकिन जनिकरी में मुताबिक अभिनेता सलमान खान ने एक स्टेटमेंट में इस बात की मंजूरी दी है कि दबंग 3 दिसंबर में ही रिलीज की जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर एक ही दिन भिड़ेंगे लव बर्ड्स अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट
वहीं, हर साल की तरह ईद पर भी दिग्गज अभिनेता सलमान खान की “भारत” फिल्म रिलीज होगी जिसकी शूटिंग जारी है। वहीं दूसरी तरफ अभिनेता सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म नोटबुक भी इसी महीने 29 मार्च को रिलीज होने वाली है। बात करें फिल्म “ब्रह्मास्त्र” की तो अभिनेता रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट उनका साथ निभाते हुए नजर आएंगे। निर्देशक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ब्रह्मास्त्र शूटिंग शुरू है, और यह फिल्म 2019 के 20 दिसंबर महीने में रिलीज होगी। वहीं, दिग्गज अभिनेता अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत को निर्देशक आशुतोष गोवारिकर निर्देशित कर रहे हैं और यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 में रिलीज की जाएगी। अभिनेता अर्जुन कपूर का साथ इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री कृति सेनन देते हुए नजर आएंगी।
अब देखना यह है कि इन तीनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म दर्शकों के बीच वाहवाही लूटने में कामयाब रहती है और किस फिल्म को दर्शकों के बीच नापसंद किया जाएगा। दिसंबर महीने में रिलीज होने वाली यह तीनों फिल्में बड़े अभिनेताओं की है लेकिन, इन तीनों के टक्कर के बाद हो सकता है कि फिल्मों की कमाई में भी असर पड़े।
परिणीति चोपड़ा ने साइना नेहवाल की बायोपिक में श्रद्धा कपूर की जगह ली