क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कर सकते हैं शादी ?

मलाइका अरोड़ा

इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुपचुप तरीके से मिलने वाले लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका मलाइका अरोड़ा की शादी की ख़बर जोरों से आग पकड़ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। कहा यह भी जा रहा है कि यह शादी क्रिश्चियन धर्म के रीति-रिवाजों से संपन्न कराई जाएगी।

शुरुआती दिनों में जहां अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपने रिश्ते को छुपाते नजर आते थे। वहीं, आज एक दूसरे के परिवार और हाथों में हाथ डाले नजर आने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेता अर्जुन कपूर ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में यह कबूल किया कि वह रिलेशनशिप में है। और उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बातें भी की। हाल ही में, आईएएनएस से इंटरव्यू में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर मीडिया से खुलकर बातें की। उन्होंने शादी को लेकर ना ही हां कहीं ना ही ना।

घोषित हुई फ़िल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” की रिलीज़ डेट

लेकिन या जरूर कहा कि जब भी शादी से जुड़ी कोई बात होगी तो आप सबको पता ही चल जाएगा। कुछ दिन पहले जब अभिनेत्री मलाइका अरोरा से अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ चर्च वेडिंग के बारे में पूछा गया तो, उन्होंने बहुत ही चालाकी से इस बात को नजरअंदाज करते हुए नजर आईं। इस बात पर अभिनेत्री मलाइका अरोरा जोर से हंसते हुए कहा कि यह सब मीडिया की बनाई खबरें हैं। जिसके बाद उन्होंने कहा कि “मुझे लगता है कि हर कोई मूव ऑन कर प्यार और साथी पाना चाहते हैं, जिससे आप रिलेट कर सकें। अगर आपको वह मिल जाता है, तो मुझे लगता है कि आप बहुत लकी हैं। मुझे लगता है कि अगर कोई भी अपनी जिंदगी में ये कर सकता है तो वे लकी है कि उन्हें खुश रहने का दूसरा मौका मिला।”

आपको बता दे कि, अभिनेता अर्जुन कपूर अभिनेत्री मलाइका अरोरा के परिवार में भी दोनों को शादी के लिए मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अभिनेत्री सोनम कपूर इस रिश्ते से राजी नहीं है क्योंकि अभिनेत्री मलाइका अरोरा से उनकी थोड़ी भी नहीं बनती। अब देखना यह है कि इन दोनों की शादी की खबर क्या रंग लाती है और प्रेमी जोड़ा कब शादी करता है !!

कुमकुम भाग्य शो में ये निभांएगी अभी और प्रज्ञा की बेटियों की भूमिका

 

 

Summary
क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा कर सकते हैं शादी ?
Article Name
क्या अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा कर सकते हैं शादी ?
Description
इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में गुपचुप तरीके से मिलने वाले लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका मलाइका अरोड़ा की शादी की ख़बर जोरों से आग पकड़ रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER