ज़ी टीवी पे प्रसारित होने वाले सीरियल कुमकुम भाग्य में अब आपको 20 साल का लीप देखने को मिलेगा , कहानी में कई नए किरदारों के प्रवेश होने की भी सम्भावना हैं। पिछली कहानी से ये कहानी थोड़ी सी अलग होगी अब इसमें आपको अभी(शब्बीर अहलूवालिया) और प्रज्ञा(श्रीति झा) की जुड़वाँ बेटियों की कहानी भी देखने को मिलेगी। इस शो उनकी उनकी जुड़वाँ बेटियों प्राची और रिया पे खासा ध्यान दिया जाएगा, उन्ही के इर्द गिर्द घूमती ये कहानी अब कुमकुम भाग्य कहानी का नया अध्याय होगा।
जानें कौन निभाएंगा कुमकुम भाग्य में अभी और प्रज्ञा की बेटियों की भूमिका
निर्माताओं ने अभी और प्रज्ञा की बेटियों की भूमिका के लिए मुग्धा चापेकर और नैना सिंह को साइन किया है। सूत्रों से पता चला है के, “कुमकुम भाग्य अध्याय अभी और प्रज्ञा के भाग जाने के बाद से शुरू होगी।इस शो अब आप ये देखेंगे के अभी और प्रज्ञा ने अपनी एक एक बेटियों को अलग से पालापोसा है।ये काफी मज़ा आएगा के एक बेटी प्राची जिसको प्रज्ञा ने पाला है वो प्रज्ञा की पूरी प्रतिकृति होगी जबकि रिया जिसका पालन पोषण उसके पिता अभी ने किया है वो बिलकुल बिगड़ी और ऐशो आराम में रहने वाली लड़की के किरदार में दिखेंगी। दर्शकों के ये देखने में काफी लगेगा के इन सब परिस्थितियों के बाद भी अभी और प्रज्ञा की बेटियां कैसे उन्हें साथ लाती है।
आपको ये बताते चलें के मुग्धा एक लोकप्रिय अभिनेता हैं, जो पृथ्वी राज चौहान, धरम वीर, सतरंगी ससुराल जैसे शो का हिस्सा पहले ही रह चुकी हैं, वहीँ नैना सिंह, एमटीवी स्प्लिट्सविला और इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स में पार्ट लेने के बाद प्रसिद्धि हुई हैं ।
चर्चा के अनुसार,पुरुष प्रधान भूमिका ले लिए निर्माताओं ने कुंवर अमर और सिद्धार्थ शर्मा से संपर्क किया है। जहां लीप अभि और प्रज्ञा की जिंदगी में एक नया अध्याय पेश करेगा, वहीं तनु (लीना जुमानी) और राजा सिंह (मिशाल रहेजा) शो से बाहर हो जाएंगे।
एंटरटेनमेंट से जुडी और भी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ youth Express पर

