घूमने के लिहाज से पुदुचेरी है सुंदर जगह, यहां कुदरत के नजारों के बीच है कई शानदार जगह

घूमने के लिहाज से पुदुचेरी है सुंदर जगह, यहां कुदरत के नजारों के बीच है कई शानदार जगह

हम अक्सर देखते है कि बहुत से लोग ऐसे होते है कि जिन्हें हमेशा ये लगता है कि वह कहीं ना कहीं घूमते रहे। जैसे उन्हें कोई नई जगहों पर जाना, उन जगहों के बारे में जानकारी लेना और वहां के खाने का अच्छा से अच्छा स्वाद लेना आदि काफी चीज उन्हें पसंद होती है। तो ऐसे में लोग घूमने के लिए काफी पैसा भी खर्च करते हैं, लेकिन कई बार तो ऐसा होता है कि उन्हें घूमने वाली जगह कुछ खास पसंद नहीं आती है यानि उनके मन की नहीं रहती। तो चलिए हम आपको पुदुचेरी की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप कुदरत के नजारों के बीच अपने अकेले, पार्टनर, दोस्तों या फिर अपने परिवार संग जा सकते हैं। तो आइये जानते है उस जगह के बारे में कि क्या है खास।

ऑरोविले शहर का मातृमंदिर

वहीं, कई लोग ऐसे लोग ऐसे भी होंगे जो कई शहरों में गए होंगे, जहां की खूबसूरती देखकर आपका मन प्रसन्न हो गया होगा। ठीक ऐसे ही पुदुचेरी के ऑरोविले शहर की खूबसूरती भी देखने लायक बनती है। जहां मातृमंदिर है। जिसमें आपको इस मंदिर में वास्तु शिल्प के द्वारा की गई कलाकारी भी देखने को मिलेगी। वहीं, ये विशाल मंदिर चार स्तंभों पर बना हुआ है। ये मंदिर में महाकाली, महासरस्वती, महालक्ष्मी और माहेश्वरी देवी विराजमान हैं। इस मंदिर के चारों तरफ 12 पंखुड़ियां हैं, जिसमें सुनहरे गोल्ड डिस्क भी बनाए गए हैं। वहीं, इस मंदिर की खास बात यह है कि जब इससे सूर्य की रोशनी परिवर्तित होकर मंदरि के अंदर तक पहुंचती है, तो वहां साधना करने वाले लोगों के लिए अद्भुत वातावरण का माहौल पैदा करती है।

ये सुंदर बीच

आपको बता दे कि पुदुचेरी में कई ऐसे बीच हैं, जहां जाकर आपको आनंद की प्राप्ति होगी। जहां एक बीच है पैराडाइज बीच। क्या आपको ये पता है कि इस बीच का पानी बिल्कुल क्रिस्टल की तरह एकदम साफ दिखता रहता है। आपको बता दे कि यहां हर साल लोग दूर-दूर से पहुंचते रहते हैं, और खूब फोटो भी लेते हैं। जहां  लोग वीडियो भी बनाते हैं और बीच का खूब लुत्फ भी उठाते हैं।

रॉक बीच का मनमोहक दृश्य

हर आदमी का सपना होता है कि वह समंदर किनारे जाए, जहां पर लहरों से बात कर सकें और शांति के कुछ पल बिताए। तो ऐसे में आपको पुदुचेरी के रॉक बीच पर एक बार जरूर जाना चाहिए। जहां आपको कई सुंदर तस्वीर भी मिलेगी और साथ ही यहां आपको सनराइज यानी सूरज उगने और सनसेट यानी सूरज डूबने के नजारे को भी साफ दृश्य दिखाई देगा। आपको बता दे कि बीच के आस-पास कई होटल भी बने हैं, जहां आप स्टे भी कर सकते हैं और वहां से भी अच्छे नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

Summary
घूमने के लिहाज से पुदुचेरी है सुंदर जगह, यहां कुदरत के नजारों के बीच है कई शानदार जगह
Article Name
घूमने के लिहाज से पुदुचेरी है सुंदर जगह, यहां कुदरत के नजारों के बीच है कई शानदार जगह
Description
हम अक्सर देखते है कि बहुत से लोग ऐसे होते है कि जिन्हें हमेशा ये लगता है कि वह कहीं ना कहीं घूमते रहे। जैसे उन्हें कोई नई जगहों पर जाना, उन जगहों के बारे में जानकारी लेना और वहां के खाने का अच्छा से अच्छा स्वाद लेना आदि काफी चीज उन्हें पसंद होती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER