हर आदमी का सपना होता है कि वह कहीं न कहीं घूमे लेकिन ऐसे में सबसे बड़ी वजह होती हैं कि घूमने का बजट कितना हैं। तो ऐसे में आप अगर चाह रहें हैं कि कहीं सस्ते में कुछ अच्छी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह जो दिल्ली के सबसे पास नैनीताल एक घूमने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन रहेगा। तो आइये जानते हैं क्या हैं इस जगह में खास।
ऐसे पड़ा नैनीताल झील का नाम
आपको बता दे कि नैनीताल को श्री स्कन्द पुराण के मानस खंड में ‘तीन संतों की झील’ यानि ‘त्रि-ऋषि-सरोवर’ के रूप में बताया गया है। वो तीन संत जिनके नाम थे अत्री, पुलस्त्य और पुलाह। जिन्होने अपनी प्यास को मिटाने के लिए, नैनीताल में रुके थे पर उन्हें वहाँ कहीं भी पानी नहीं मिला तब उन्होंने एक गड्ढा खोदा और मानसरोवर झील से लाए गए जल से इस गड्ढे को भर दिया। तब से यह ‘नैनीताल’ झील के नाम से जानी जाती हैं। जहां कथा में सुनने को मिलता है कि हिंदू देवी सती (भगवान शिव की पत्नी) की बाईं आंख इस जगह पर गिरी थी। जिससे इस झील का आकार आंख के समान हैं।
खास बात
वहीं, अगर आप नैनीताल ट्रिप पर जा रहें हैं तो पहले अपने खर्च का बजट तैयार कर लें। ये बजट सिर्फ 2 दिन का ही हो। अगर आप खुद दिल्ली के ही निवासी हैं तो या नैनीताल के आस-पास के इलाके में रहते हैं तो 5 हज़ार रुपये में आपकी यात्रा हो जाएगी। वहीं, अगर आप दूर से नैनीताल जा रहे हैं तो आपके आने-जाने की टिकट यहां से संभव नहीं हो पाएगी।
इस ऑप्शन से बुक करें होटल
तो ऐसें में आप सिर्फ वीकएंड ट्रिप प्लान बना रहे हैं तो आपको 1 ही रात होटल में रूक सकेंगे। ये आपके ऊपर निर्भर रहेगा कि आप कितना खर्च करना चाहतें हैं। आप 1000 रुपए से कम प्रति रात वाला होटल भी ले सकते हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा बेहतर होटल चाहते हैं तो 1500 से 2500 रुपए तक खर्च करने पड़ सकते हैं। जहां आपके लिए ओयो या मेकमायट्रिप जैसी सर्विसेज की सहायता लेकर ज्यादा बेहतर हो सकता हैं।




