बिग बॉस सीजन 14 का रूबीना दिलैक ने जीता खिताब

बिग बॉस सीजन 14 का रूबीना दिलैक ने जीता खिताब

इस बार बिग बॉस सीजन 14 की बात करे तो इसका खिताब इस बार रुबीना दिलैक ने जीता है। आपको बता दे कि रूबीना ने ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ इस शो को जीतने पर उन्हें 36 लाख रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दी गई है। जहां शो के होस्ट सलमान खान की बात करे तो उन्होंने जब बिग बॉग सीजन 14 के  विजेता के नाम की घोषणा की थी तो उनके फैंस की खुशी देखने लायक बन रही थी।

आखिरी समय तक किया शानदार प्रर्दशन

वहीं, इस बार के बिग बॉस में रुबीना ने आखरी समय तक अपना प्रदर्शन मजबूत बनाए रखा। रूबीना इस शो में अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ आई थी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी रूबीना ने खुद प्रतियोगिता अकेले ही अपने दम पर खेली। जहां उन्होंने बहुत बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचकर उन्हें आकर्षित किया। आपको बता दे कि शो के दौरान सलमान खान ने उन्हें कई बार भी फटकार भी लगाई, लेकिन रूबीना सिर्फ अपनी बात पर अटल रही, जहां रुबीना ने कभी हार भी नहीं मानी, जिसकी कारणवश वह इस जीत की हकदार बनी।

इससे स्टार्ट किया था कैरियर

आपको बता दे कि रुबीना दिलैक छोटे पर्दे की अभिनेत्री है, जहां इन्हें रूबी के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2008 में शिमला से आई रूबी ने टीवी धारावाहिक ‘छोटी बहू’ से अपना कैरियर स्टार्ट किया था। वहीं, रुबीना का बिग बॉस से पुराना संबध भी रहा है। जहां पहले भी वह बिग बॉस के कई शो में अपनी परफॉर्म दिखा चुकी है।

इसमें भी कर चुकी है रोल

रुबीना ने इस बार बिग बॉस के सीजन 14 में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री ली और अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल भी जीता। क्या आपको ये पता है कि रूबीना दिलैक ने वर्ष 2006 में मिस शिमला का टाइटल भी जीता था। आपको बता दे कि रुबीना ने टीवी शो कर ‘देव महादेव’ और ‘जीनी और जुजु’ जैसे कई शो में भी शानदार प्रर्दशन भी कर चुकी हैं।

आखिरी राउंड में रहे ये पांच प्रतिभागी

वहीं, बिग बॉस के शो में अबकी बार आखरी राउंड में करीब पांच प्रतिभागियों को फाइनल का अवसर मिला। जिसमें रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली, अली गोनी, राहुल वैद्य और राखी सावंत का नाम सामने आया था। जहां शो में करीब-करीब पांचो प्रतिभागियों ने अच्छा प्रर्दशन किया। वहीं, इस बार कलर्स चैनल पर 3 अक्टूबर 2020 को बिग बॉस सीजन 14 का पहला एपिसोड टीवी रिलीज किया गया। जहां इस बार शो करीब 138 दिलों तक चला।

Summary
बिग बॉस सीजन 14 का रूबीना दिलैक ने जीता खिताब
Article Name
बिग बॉस सीजन 14 का रूबीना दिलैक ने जीता खिताब
Description
इस बार बिग बॉस सीजन 14 की बात करे तो इसका खिताब इस बार रुबीना दिलैक ने जीता है। आपको बता दे कि रूबीना ने ट्रॉफी जीतने के साथ-साथ इस शो को जीतने पर उन्हें 36 लाख रुपये की धनराशि इनाम के रूप में दी गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER