हम आपने अक्सर अपनी लाइफ में पपीते के सेहत लाभ के बारे में जरूर सुना होगा। जो आपको स्वस्थ रखने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती को निखारने का भी काम करता है। जहां पपीते की बात करे तो इसे ऑलराउंडर फ्रूट कहना किसी तरह से गलत नहीं होगा। वहीं, पपीता हमारे शरीर के लिये काफी फायदेमंद होता है। जो पेट में पाचन संबंधी परेशानी के साथ-साथ कब्ज की समस्या जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के काम आता है लेकिन क्या आपको ये पता है कि पपीते के ज्यादा सेवन से कुछ दुष्प्रभाव भी होते है।
इन चीज के लिये लाभदायक होता है पपीता
आपको बता दे कि पपीते से निकलने वाला रस आपके शरीर में वजन से 100 गुना प्रोटीन बहुत जल्द पचा देता है। जिससे अमाशय तथा आंत संबंधी विकारों में बहुत लाभ मिलता है। वहीं, पपीता कब्ज व कफ के रोग में लाभदायक होता है। पपीते का रोजाना सेवन उपयोग करने से शरीर में विटामिनों की कमी नहीं होती। इसमें पेप्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बहुत ही पाचक होता है। यह पेप्सिन प्राप्त करने का एकमात्र साधन है।
खास बात
पपीते का रस प्रोटीन को आसानी से पचा देता है इसलिए पपीता पेट एवं आंत संबंधी विकारों में बहुत ही लाभदायक है। पपीते में पाया जाने वाला विटामिन ‘ए’ त्वचा एवं नेत्रों के लिए बहुत आवश्यक होता है। इस विटामिन से त्वचा स्वस्थ, स्वच्छ और चमकदार रहती है।
ये हो सकते है नुकसान
पपीते के सेवन से कब्ज संबंधी समस्या से राहत मिलती है लेकिन क्या आप ये जानते है कि पपते के अधिक सेवन भी आपके पेट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं, इसके ज्यादा सेवन करने से अस्थमा और जोर-जोर से सांस लेना, सांस लेने में परेशानी जैसी विभिन्न श्वसन संबंधी दिक्कतें हो सकती है। पपीते का ज्यादा सेवन करना एलर्जी के लिये भी नुकसानदायक हो सकता है। जहां खुजली, चकत्ते पड़ना जैसी दिक्कतें भी इसके ज्यादा सेवन से हो सकती हैं।



