हम देखते है कि सर्दियों में हरी पत्तेदार सब्जियां की उत्पादकता काफी मात्रा हर जगह होती है, जिसमें हम ये देखते है कि पुदीना को लोग ज्यादा मात्रा में औषधि के रूप में इस्तेमाल करते हैं, आपको बता दे कि पुदीने की पत्तियों की चटनी के साथ-साथ इसके स्वाद को जायकेदार बनाने के लिए भी इसे इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, हम सब जानते है कि पुदीने को खाने की तरह तो नहीं खाया नहीं जा सकता लेकिन इसका इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, पुदीने को हाजमे के लिए उपयोग किया जाता है। जहां इसका सेवन करने से पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।
ये होते है पुदीना के फायदे
अगर आपके मुंह से किसी भी प्रकार की दुर्गन्ध आती है तो पुदीने की कुछ पत्तियों को चबा लें तो आप कुछ दिन देखेंगे कि दुर्गंध आना बंद हो जाएगी। वहीं, अगर आप नियम से इसके पानी से अगर कुल्ला करते है तो इससे भी बदबू चली जाएगी। आपको बता दे कि पुदीना त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में भी एक अचूक उपचार है। वहीं, गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके रस को पीकर बाहर निकलने से लू लगने का डर भी कम रहता है।
इन चीजों के लिये भी होता है सहायक
वहीं, अगर किसी को उल्टी होने पर भी आधा कप पुदीना का रस पीने से उल्टी आना बंद हो जाएगी। पेट दर्द होने पर भी पुदीने को जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाने से आराम होता है। क्या आपको ये पता है कि पुदीने की ताजी पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। पुदीने का लेप कई प्रकार का चर्म रोगों को खत्म कर देता है। इसका लेप चेहरे पर लगाने से त्वचा की गर्मी समाप्त होती है और आप ताजगी का अनुभव करेंगे। यदि आप पुदीने का रोजाना सेवन करते हैं तो आपको पीलिया जैसे रोगों से बचाने में सहायता करता है।



