भारत में लांच हुआ Panasonic Eluga Ray 810, जाने कीमत

Panasonic Eluga Ray 810

पैनासोनिक कंपनी ने अपने नए हैंडसेट को भारत में लांच कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Panasonic Eluga Ray 810 नाम  दिया है. यह फ़ोन एलुगा सीरीज़ के अंतर्गत लांच किया गया है. अगर इसके अहम् खासियतों कि बात करे तो इसमें डबल रियर कैमरा दिया  गया है. साथ में 4,000 एमएएच की बैटरी भी है. तो चलिए आपको Eluga Ray 810 के कीमत स्पेसिफिकेशन और बाकि डिटेल के बारे में विस्तार से बता दे-

Panasonic Eluga Ray 810 कि कीमत

कंपनी ने पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन को भारत में 16,990 रुपये की कीमत में लांच किया है। इस रेट में आपको  4 जीबी रैम और 64  जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Panasonic ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, स्टैरी ब्लैक और ब्लू। कंपनी Panasonic Eluga Ray 810 को एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart पर सेल करेगी।

Panasonic Eluga Ray 810

स्पेसिफिकेशन

डबल सिम वाला एलुगा रे 810 में कंपनी ने 6.19 इंच एचडी+ (720×1500 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड पाई पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। जो की इसी चिपसेट का इस्तेमाल Infinix S5 Lite में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Panasonic फोन में 4 जीबी रैम भी है।

 

अगर फोटोग्राफी के लिए कैमरा सेटअप की बात करे तो इसमें डूअल रियर कैमरा दिया गया है. जिसमे की 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।

वही कनेक्टिविटी के लिए Panasonic Eluga Ray 810 में 4 G LTE , वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

 

टेक्नोलॉजी  से जुड़ी जानकारी Youth Express पर.

Summary
भारत  में लांच हुआ Panasonic Eluga Ray 810, जाने कीमत-Youth Express
Article Name
भारत में लांच हुआ Panasonic Eluga Ray 810, जाने कीमत-Youth Express
Description
पैनासोनिक कंपनी ने एलुगा सीरीज़ के अंतर्गत Panasonic Eluga Ray 810 को लांच कर दिया है. इसमें दिए गए खास फीचर की डिटेल यहाँ से पढ़े....
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER