एक बार फिर Reliance JioFiber के इंटरनेट स्पीड पर उठे सवाल, आखिर क्यों दे रहा काम स्पीड

reliance jio fibe

रिलायंस कंपनी ने इसी साल 5 सितंबर को Reliance JioFiber को व्यावसायिक तौर पर रोल आउट किया गया। कंपनी के दावे के हिसाब से जिओ फिबर 100 mbps की स्पीड देगा। लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है. पिछले दो महीने में Netflix द्वारा जारी किए गए डाटा के मुताबिक, Reliance JioFiber की स्पीड अन्य ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर के मुकाबले काफी कम रही है। आपको बता दें कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix देश के हर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर के नेटवर्क की स्पीड को मॉनिटर करता है। Netflix अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट ब्राउजिंग की स्पीड के आधार पर इंटरनेट स्पीड का डाटा तैयार करता है।

reliance jio fiber

Reliance JioFiber रहा ठप

Netflix हर महीने नेटवर्क स्पीड डाटा को जारी करता है, जिसमें विभिन्न इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के डाटा में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। नेटफ्लिक्स ने अपने इस सर्विस का नाम Netflix ISP Index रखा है। कंपनी द्वारा  जारी किये गए सिम्बर और अक्टूबर के डाटा में Reliance JioFiber इंटरनेट स्पीड के मामले में पिछड़ गई है। हालांकि, सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में JioFiber की इंटरनेट स्पीड में बढ़त देखने को मिली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, 7 स्टार डिजिटल इंटरनेट ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर टॉप पर रहा है। इसकी एवरेज इंटनेट स्पीड 3.74Mbps रही। ये इंटरनेट स्पीड सितंबर के 3.46Mbps के मुकाबले अधिक है।

साथ ही आपको बता दे की Netflix ISP Index में दूसरे नंबर पर ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर स्पेक्ट्रम रहा है। दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों के अलावा देश के कई और चुनिंदा शहरों में इसकी सर्विस उपलब्ध है। 3.72Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ ये दूसरे नंबर पर काबिज हुआ। सितबंर के मुकाबले इसकी इंटरनेट स्पीड में भी सुधार हुआ है। Airtel XStream Fiber तीसरे स्थान पर रहा है। इसकी स्पीड 3.64 Mbps दर्ज की गई है। चौथे पायदान पर ACT फाइबरनेट और Reliance JioFiber काबिज हुई है। इसकी स्पीड 3.63 Mbps दर्ज की गई है। यानि की दो बड़ी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के मुकाबले छोटी कंपनियों ने Netflix ISP Index में अपना दबदबा कायम किया है।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
 Reliance JioFiber के इंटरनेट स्पीड पर उठे सवाल-Youth Express
Article Name
Reliance JioFiber के इंटरनेट स्पीड पर उठे सवाल-Youth Express
Description
5 सितंबर को Reliance JioFiber को व्यावसायिक तौर पर रोल आउट किया गया। दावे के हिसाब से जिओ फिबर 100 mbps की स्पीड देगा। लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER