पाकिस्तान में इन दिनों एक टीवी सीरियल ने धूम मचाई हुई है। नाम है मेरे पास तुम हो और इसने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले साल 17 अगस्त को ये सीरियल शुरू हुआ और अब 24 एपिसोड वाला ये सीरियल अपने आखिरी पड़ाव पर है।
सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस दौर में भी ये आलम है कि जब एआरवाई चैनल पर शाम को ये सीरियल आता है तो मानो सब कुछ थम जाता है। पुरा देश इसके आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहा है। ये एपिसोड दो घंटे का था।
सिनेमाघरों में लाखों की एडवांस बुकिंग

भारत के सिनेमाघरों में आज तक नहीं हुआ सीरियल का प्रसारण
भारत में कोई टीवी सीरियल सिनेमा में तो शायद ही कभी दिखाया गया हो। जब भी बात भारत में टीवी सीरियल को लेकर दीवानगी की होती है तो आपको दूरदर्शन पर आने वाले महाभारत और रामायण याद आते हैं।
लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है सीरियल की लोकप्रियता
दूसरी तरफ, पाकिस्तान में सिर्फ 24 एपिसोड वाले एक सीरियल ने लोगों को पागल कर दिया है। ये सच है कि पाकिस्तान में फिल्मों के शौकीन आम तौर पर बॉलीवुड के ही भरोसे होते हैं, क्योंकि उनके देश में ना तो इतनी फिल्में बनती हैं और जो बनती भी है, वे लोगों को ज्यादा पसंद ही नहीं आतीं। लेकिन पाकिस्तान के टीवी सीरियलों ने हमेशा तारीफें बटोरी हैं। कुछ साल पहले भारत में जी जिंदगी नाम से एक चैनल आया था जिस पर पाकिस्तान के कुछ सीरियल दिखाए गए और कई लोगों ने उन्हें पसंद भी किया था। लेकिन फिर ये चैनल भारत और पाकिस्तान के तनाव की भेंट चढ़ गया।
इस तरह, टीवी सीरियलों के जरिए पड़ोसी देश के समाज और आम लोगों की जिंदगी में झांकने की एक खिड़की बंद हो गई। हालांकि अब इंटरनेट ने नए दरवाजे खोले है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

