टीवी इंडस्ट्री में अपने हुस्न से बिजलियां गिराने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर ने हाल ही में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर बात की है। दरअसल वो इस दिन को मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होनें इस दिन के बारे में बातें की और कहा कि, विविधता में एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसे किसी भी कीमत पर बचानी होगी।
आगे बात करते हुए शमा ने कहा, मैं समूचे देश को गणतंत्र दिवस की बधाई देना चाहूंगी। ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये दर्शाने का दिन है कि भारत में एकता है। मैं सभी से अपील करना चाहूंगी कि वे इसमें भाग लें और ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनें। हर भारतीय को अपने गौरवशाली अतीत के बारे में जानना चाहिए। हम युवा देश हैं और हमें महिलाओं को और सशक्त बनाना होगा। इसी के साथ आप सभी को ये भी बता दें कि शमा अपनी हॉटनेस के लिए फेमस हैं और वो आए दिन कई ऐसे फोटोज शेयर कर देती हैं जो उनके फैंस को दीवाना कर देते हैं।
बात करें गणतंत्र दिवस की तो इसे मनाने का गठन साल 1955 में शुरू हुआ। इसमें साल पहली बार राजपथ पर परेड हुई थी और परेड के पहले मुख्य अतिथि पाकिस्तान के गर्वनर जनरल मलिक गुलाम मोहम्मद थे। वहीं अब अलग-अलग राज्यों को झांकियां और सरकारी विभागों की झांकियां भी निकलती हैं और गणतंत्र दिवस 2020 के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोलसोनारो बताए गए हैं।
तो इस वजह से टेलीविजन से दूर हैं शमा

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

