मौत के बाद अधूरी रह गई इन बॉलीवुड सितारों की अंतिम इच्छाएं, एक कलाकार तो जाना चाहता था पाकिस्तान

मौत के बाद अधूरी

कहते है कि मौत पर किसी का बस नहीं चलता। ये कभी भी कही भी और किसी को भी आ सकती है। इसलिए इंसान को समय रहते ही वो सब चीजें कर लेनी चाहिए, जो वो करना चाहता है। अब आप इन बॉलीवुड सितारों को ही देख लीजिये। जिनकी अंतिम इच्छाएं उनकी मौत के बाद अधूरी ही रह गई। बता दे कि इन बॉलीवुड सितारों में कई बड़े कलाकारों के नाम भी शामिल है। तो चलिए अब आपको इनके बारे में विस्तार से बताते है।

 मौत के बाद अधूरी

मौत के बाद अधूरी रह गई इन बॉलीवुड सितारों की अंतिम इच्छाएं..

श्रीदेवी.. सबसे पहले हम श्रीदेवी की बात करते है। जो मरने से पहले अपनी दोनों बेटियों को बड़ा सुपरस्टार बनते हुए देखना चाहती थी। हालांकि वह अपनी एक बेटी को भी एक्ट्रेस बनते हुए ठीक तरह से नहीं देख पाई और उनकी यह इच्छा उनके साथ ही चली गई।

कादर खान.. इसके बाद हम कादर खान की बात करते है। बता दे कि कादर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह अमिताभ बच्चन, अमरीश पूरी और गोविंदा को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते है। हालांकि किसी वजह से उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। इसके इलावा कादर खान मरने से पहले भारत वापिस आना चाहते थे। मगर अफ़सोस कि उनकी यह इच्छा भी पूरी नहीं हो पाई।

ओमपुरी.. बता दे कि ओमपुरी का निधन इतना अचानक हुआ कि उन्हें अपनी आखिरी इच्छा पूरा करने का भी मौका नहीं मिला। दरअसल ओमपुरी के करीबी दोस्त का कहना है कि वह मरने से पहले अपने बेटे ईशान से मिलना चाहते थे। जिसके चलते वह अपनी पत्नी नंदिता जो उनसे अलग रह रही थी, उससे मिलने के लिए त्रिशूल बिल्डिंग गए थे। मगर अफ़सोस कि तब तक उनकी पत्नी और बेटा कही पार्टी के लिए बाहर चले गए थे। उसके कुछ ही समय बाद ओमपुरी के निधन की खबर सामने आ गई। यानि वह मरने से पहले एक बार भी अपने बेटे को देख नहीं पाए।

विनोद खन्ना.. अब आखिर में हम विनोद खन्ना की बात करते है। जो मरने से पहले पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपने पुश्तैनी घर को एक बार करीब से देखना चाहते थे। इसलिए वह मरने से पहले पाकिस्तान जाना चाहते थे। मगर अफ़सोस कि ऐसा हो न सका।

बहरहाल इन सभी बॉलीवुड सितारों की अंतिम इच्छाएं मौत के बाद अधूरी ही रह गई और अब ये इच्छाएं कभी पूरी भी नहीं हो सकती।

Summary
मौत के बाद अधूरी रह गई इन बॉलीवुड सितारों की अंतिम इच्छाएं, एक कलाकार तो जाना चाहता था पाकिस्तान Youth Express
Article Name
मौत के बाद अधूरी रह गई इन बॉलीवुड सितारों की अंतिम इच्छाएं, एक कलाकार तो जाना चाहता था पाकिस्तान Youth Express
Description
कहते है कि मौत पर किसी का बस नहीं चलता। ये कभी भी कही भी और किसी को भी आ सकती है। इसलिए इंसान को समय रहते ही वो सब चीजें कर लेनी चाहिए, जो वो करना चाहता है। अब आप इन बॉलीवुड सितारों को ही देख लीजिये। जिनकी अंतिम इच्छाएं उनकी मौत के बाद अधूरी ही रह गई। बता दे कि इन बॉलीवुड सितारों में कई बड़े कलाकारों के नाम भी शामिल है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER