भारतीय टीम के बेहतरीन क्रिकेटर युवराज सिंह आज भले ही क्रिकेट की दुनिया से दूर चले गए हो। मगर क्रिकेट से दूर जाने का गम अब भी उन्हें काफी चुभ रहा है। जी हां युवराज सिंह की बातों सुनने के बाद यक़ीनन आपको भी यही लगेगा। बता दे कि अभी हाल ही में युवराज सिंह का इंटरव्यू लिया गया था। इस इंटरव्यू में उन्होंने टीम से बाहर होने से लेकर वर्ल्ड कप की हार तक हर चीज के बारे में खुल कर बात की है। हालांकि युवराज सिंह की हर बात को शब्दों में लिखना तो आसान नहीं होगा। इसलिए आप उनका यह इंटरव्यू और उनके रिएक्शन खुद अपनी आँखों से यहाँ वीडियो में देख सकते है।
टीम से बाहर होने से लेकर वर्ल्ड कप की हार पर बोले युवराज सिंह..
गौरतलब है कि इस इंटरव्यू के द्वारा युवराज सिंह ने अपने दिल का सारा मलाल बाहर निकाल दिया है। हालांकि ये उनकी नाराजगी है या उनका गुस्सा ये तो हम नहीं कह सकता। पर इस इंटरव्यू के दौरान युवराज सिंह ने खुद यह बात साफ़ की है कि उन्होंने यह कभी नहीं सोचा था कि उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया जाएगा। शायद यही वजह है कि युवराज सिंह ने क्रिकेट से संयास लेने का फैसला किया। वास्तव में युवराज सिंह की काबिलियत को नजर अंदाज किया गया। हालांकि युवराज सिंह के फैंस का अब भी ये कहना है कि उन्हें क्रिकेट की दुनिया में वापिस आ जाना चाहिए, क्यूकि हमारी भारतीय टीम को उनकी काफी जरूरत है।
वैसे तो हर कोई युवराज सिंह के फैसले का सम्मान करता है। पर युवराज सिंह के इस फैसले से बहुत से लोग नाखुश भी है। जी हां वो लोग जो युवराज सिंह को शुरुआत से क्रिकेट खेलते हुए देखते आ रहे है, वह युवराज सिंह को दोबारा खेल के मैदान पर देखने के लिए काफी उत्सुक है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इसके बाद युवराज सिंह किस करियर को चुनते है। फ़िलहाल आप युवराज सिंह का लेटेस्ट इंटरव्यू यहाँ देख सकते है। जिसमे उन्होंने टीम से बाहर होने का दर्द खुद अपने शब्दों में ब्यान किया है।


