बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस है, जिनकी हाइट काफी लम्बी है। वही दूसरी तरफ यहाँ कुछ हीरो ऐसे भी है, जिनकी हाइट नार्मल लम्बाई से भी ज्यादा कम है। ऐसे में हीरो को हीरोइन से ऊँचा दिखाने के लिए कई तरह के तरीके अपनाएं जाते है। जी हां जब हीरोइन की हाइट किसी फिल्म में हीरो से ज्यादा बड़ी हो तो उस हिसाब से सब कुछ मैनेज करके सीन शूट किए जाते है। अब जाहिर सी बात है कि अगर फिल्म में हीरो का कद हीरोइन से छोटा दिखे तो यह देखने वालो को जरा भी अच्छा नहीं लगता। हालांकि अगर हम सत्तर के दशक में देखे तो तब हीरोइन का कद ज्यादा बड़ा नहीं होता था।
जब हीरोइन की हाइट हीरो से ज्यादा हो तब ऐसे शूट होता है सीन..
दरअसल उस दौर में हीरो भी काफी लम्बे हुआ करते थे। मगर आज के समय में बॉलीवुड में काफी कम हाइट वाले हीरो ही देखने को मिलते है। वैसे हम आपको बता दे कि फिल्म अजनबी में जीनत अमान की हाइट राजेश खन्ना से बड़ी थी। ऐसे में पहले के समय में ज्यादातर पाटले यानि लकड़ी के स्टैंड का इस्तेमाल किया जाता था। जी हां अगर किसी फिल्म में हीरो या हीरोइन दोनों में से किसी की भी हाइट जरूरत से ज्यादा कम हो तो, उसे लकड़ी के स्टैंड पर खड़े करवा कर सीन शूट किया जाता है।


