प्रीमियम स्मर्टफ़ोने निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने नए डिस्प्ले के बारे में बताया है. पिछले साल कंपनी ने अपने OnePlus 7 Pro स्मार्टफोन को 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले फीचर के साथ लॉन्च किया था। ये दुनिया का पहले ऐसा फ़ोन था जिसमे की यह डिस्प्ले के उपयोग किया गया था. अब कंपनी ने अपने नए 120 Hz refresh rate display के बारे में अनाउंस किया है. कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल Weibo के जरिए इस स्मार्टफोन डिस्प्ले को पेश किया है। चलिए आपको इसके खास फीचर्स के बारे में बता दे.
120 Hz refresh rate display Features
OnePlus के इस खास डिस्प्ले को OnePlus 8 Pro में इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus ने अपनी इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को 2020 स्क्रीन टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन मीटिंग में शोकेस किया है।
इसके फीचर्स मि बात करे तो, इस 120 Hz refresh rate display टेक्नोलॉजी में डेडिकेटेड MEMC (मोनसेंटो इलेक्ट्रिक मेटेरियल्स कंपनी) मोशन कंपनसेशन चिप का इस्तेमाल किया गया है। इस डिस्प्ले की खास बात ये है कि ये 10-bit HDR को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से ऑटोमैटिक ब्राइटनेस कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही साथ इस नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में एम्बिएंट सेंसर का भी इस्तेमाल किया गया है।इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें RGB कलर टेम्परेचर सेंसर दिया गया है जिसे 0.8 नोटिसेबल कलर डिफरेंस (JNCD) रेटिंग दिया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की, OnePlus 7 Pro में इस्तेमाल होने वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में 1024 ऑटोमैटिकली ब्राइटनेस एडजस्टमेंट दिया गया है। वहीं, इस नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में 4096 लेवल की ब्राइटनेस कंट्रोल दिया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से चार गुना ज्यादा है। इसके अलावा नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में एंबीएंट सेंसर दिया गया है जो कि डिटेक्टिंग एंबिएंट इन्वायरोनमेंटल कंडिशन के साथ आता है और ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करता है। स्मार्ट टीवी में इस्तेमाल होने वाली डिस्प्ले की तरह ही OnePlus ने अपनी इस नई 120 Hz refresh rate display टेक्नोलॉजी में MEMC चिप का इस्तेमाल किया है जो रिड्यूस मोशन ब्लर से लैस है। ये नया डिस्प्ले QHD+ रिजोल्यूशन को सपोर्ट करता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.



