बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम जितने हैंडसम है उतने ही स्मार्ट भी है। जी हां उनकी बॉडी देख कर तो कोई भी लड़की उन पर फ़िदा हो जाएँ। मगर क्या आप जानते है कि जब जॉन अब्राहम इस इंडस्ट्री में नए नए आएं थे तब जॉन अब्राहम का शरीर एकदम दुबला पतला हुआ करता था। यहाँ तक कि न तो उनकी बॉडी थी और न ही उनके अठारह इंच बाइसेप्स थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अपने शुरुआती दिनों में जॉन बिल्कुल आम लड़के की तरह लगते थे। हालांकि अब उनकी बॉडी को देख कर ये कोई नहीं कह सकता कि वह शरीर से कभी इतने दुबले पतले भी हुआ करते थे। बहरहाल अगर आपको यकीन न हो तो आप जॉन की कुछ पुरानी तस्वीरें यहाँ देख सकते है।
जॉन अब्राहम का शरीर पहले होता था इतना दुबला पतला..
बता दे कि जॉन अब्राहम ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत जिस्म फिल्म से की थी। जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके इलावा बॉलीवुड में आने से पहले जॉन कई म्यूजिक वीडियो और एल्बम में भी काम कर चुके है। तब उनका शरीर इतना बेहतरीन नहीं था, जितना अब है। अब इसे बॉलीवुड का जादू कहे या जॉन अब्राहम की जिद्द कि उन्होंने अपनी बॉडी को इतना बेहतरीन बना लिया कि आज हर कोई उनकी बॉडी की तारीफ करता है।
गौरतलब है कि अपनी बॉडी को मेन्टेन यानि फिट रखने के लिए जॉन हर रोज एक्सरसाइज करते है और साथ ही डाइट प्लान को भी फॉलो करते है। यही वजह है कि आज वह बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक है। अब यूँ तो अक्षय कुमार भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते है, लेकिन बॉडी के मामले में वह जॉन जितने अच्छे नहीं है। आपको जान कर हैरानी होगी कि जॉन अब्राहम ने फिल्म के एक सीन में बाइक को सच में अपने कंधों पर उठा लिया था। इसका मतलब ये है कि पहले भले ही जॉन अब्राहम का शरीर कैसा भी क्यों न हो, लेकिन अब उनका मुकाबला कोई नहीं कर सकता।



