पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है Nokia 8.2- जाने डिटेल

Nokia 8.2

कंपनी HMD Global एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है.  यह कंपनी फ़िनलैंड की है. कंपनी इस बार ट्रेंड को  देखते हुए पॉप अप सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिर में कंपनी Nokia 8.1 का अगला वेरिएंट Nokia 8.2 लॉन्च करेगी. तो चलिए आपको नोकिआ के आने वाले इस लेटेस्ट फ़ोन की जानकारी देदें।

Nokia 8.2 पॉपअप कैमरा के साथ

Nokiamob की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी  इस सीरीज के स्मार्टफोन के साथ Snapdragon 7XX सीरीज देती रहेगी और उम्मीद जताई गई है कि इस स्मार्टफोन में Snapdragon 735 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह स्मार्टफोन भी बेजल(Bezel) लेस होग और पॉप अप सेल्फी कैमरे की वजह से इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच की भी जरूरत नहीं होगी.

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 के दौरान कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. पिछली बार भी कंपनी ने MWC19 के दौरान के कई स्मार्टफोन शोकेस के लिए रखे थे और पांच कैमरे वाला Nokia 9 Pure View पेश किया गया था.

साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कंपनी Nokia 5.2 भी लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इस फोन के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी नहीं है. इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. डिजाइन भी बदल कर ऑल ग्लास किया जा सकता है और इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया जा सकता है.

सैमसंग सहित शिओमी के फ़ोन पर ₹14,800 तक का डिस्काउंट: Fab Phone Fest

जैसे की हमने आपको पहले ही बता चुके की Nokia 8.2 स्मार्टफोन में टॉप एंड स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे और डिजाइन भी प्रीमियम होगा. Nokia 8.2  में सेल्फी के लिए पॉप अप सेल्फी कैमरा होगा और ये Qualcomm Snapdrago 730 के साथ आ सकता है. हालांकि Nokia 8.1 में Snapdragon 710 प्रोसेसर दिया गया था.

टेक्नोलॉजी  और गैजेट्स से जुड़ी हर खबर Youth Expressपर.

Summary
पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है Nokia 8.2- जाने डिटेल-Youth Express
Article Name
पॉप-अप सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है Nokia 8.2- जाने डिटेल-Youth Express
Description
इस साल के आखिर में कंपनी Nokia 8.1 का अगला वेरिएंट Nokia 8.2 लॉन्च करेगी. इसमें ट्रेंड को  देखते हुए पॉप अप सेल्फी कैमरा दे सकती है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER