ये तो सब जानते है कि अब त्यौहारों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर घर में मिठाई न लाई जाएँ या घर में मिठाई न बनाई जाएँ तो त्यौहार का मजा थोड़ा किरकिरा सा हो जाता है। अब यूँ तो हम अक्सर बाजार से बनी बनाई मिठाई ही लेकर आते है। जिसमे कई बार मिलावटी खोये का भी इस्तेमाल किए जाते है। ऐसे में आप टेस्टी खोया घर में ही बनाएं और मजे से उसका स्वाद ले। जी हां घर में बनाएं गए खोएं से आप बहुत सारी मिठाईयां भी बना सकते है। तो चलिए अब आपको बताते है कि आप आसानी से घर में खोया कैसे बना सकते है।
घर में ही बनाएं स्वादिष्ट खोया..
सामग्री.. एक लीटर दूध, स्वादनुसार चीनी, बादाम, काजू आदि सब चीजें लेनी है।
विधि.. 1. बता दे कि खोया बनाने के लिए सबसे पहले एक लीटर दूध में काजू और बादाम दोनों डाल कर धीमी आंच पर पकने के लिए रख दीजिये। इस दौरान आपको दूध को तब तक पकाना है जब तक यह गाढ़ा न हो जाएँ।
2. हालांकि इस बात का ध्यान जरूर रखे कि दूध कही जल न जाएँ। इसके लिए दूध को बीच बीच में हल्का सा कड़छी से चलाते रहे।
3. गौरतलब है कि करीब आधे घंटे बाद आपका खोया पक कर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप चाहे तो इसमें चीनी भी डाल सकते है या फिर फीका खोया मिठाई बनाने के लिए भी तैयार कर सकते है। अब ये तो आप पर निर्भर करता है कि आप खोया किस चीज के लिए बना रहे है।
जी हां अगर आप इसे केवल ऐसे ही खाने के लिए बना रहे है, तो आप काजू और बादाम के साथ ही इसमें चीनी भी डाल सकते है। इसके इलावा बनने के बाद भी आप इसमें चीनी डाल कर इसे खा सकते है। वैसे भी इससे आप बाजार के मिलावटी खोये से तो बच ही जायेंगे। तो इस तरह से घर में ही बनाएं स्वादिष्ट खोया और मिठाईयों का भरपूर आनंद ले। दोस्तों आपको खोया बनाने की यह विधि कैसी लगी, हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



