1,500 रुपये सस्ता मिल रहा है Nokia 8.1 और Nokia 7.1 Flipkart पर

Nokia 8.1 और Nokia 7.1

Nokia कंपनी के स्मार्टफोन Nokia 8.1 और Nokia 7.1 फिलहाल भारत में सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं।   भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus के साथ Nokia 8.1 और Nokia 7.1 दोनों सेटो  में डिस्काउंट दे रही है। फ्लिपकार्ट पर Nokia 8.1 कि कीमत फिलहाल 25,709 रुपये में है। जब की फोन को कंपनी ने 26,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस फोन पर  करीब 1300 रुपये का डिस्काउंट दे रही है फ्लिपकार्ट। वहीं Nokia 7.1 में  1500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

क्या है NOKIA 8.1 के स्पेसिफिकेशंस:-

Nokia 8.1 एक  एंड्रॉइड  स्मार्टफोन है, जो कि एंड्रॉइड 9 पाई पर काम करता है। इस फोन में Qualcomm’s Snapdragon 710 SoC के साथ Adreno 616 GPU का उपयोग किया गया है।
इस फोन में 6.18इंच प्योर डिस्प्ले IPS LED panel है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 है और रिजॉल्यूशन 2246×1080 pixels है।

इसमें बैक साइट पर डुएल कैमरा का उपयोग किया गया हैै जिसका  पहला सेंसर 12मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 13मेगापिक्सल का है। और वहीं सेल्फि और वीडियो कॉलिंग के लिए 20मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, 4G LTE के साथ VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। फोन में 3,500mAh बैटरी जो कि 18W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है।

 

 

 

 

क्या है NOKIA 7.1 की स्पेसिफिकेशंस:-

Nokia 7.1 स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 Oreo पर कार्य करता है, जिसे एंड्रॉइड 9 Pie का अपडेट मिलेगा। इस फोन में  octa-core क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC का उपयोग किया गया है, जो कि 3जीबी व 4जीबी रैम और 32जीबी व 64जीबी इंटरनल स्टोरेज है।
इसमें  में 5.84-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल  है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9  है। इसके स्टोरेज को मेमोरी कार्ड (माइक्रोएसडी कार्ड) की मदद से 400GB तक बढ़ाया जा सकता हैं। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए इस फोन में भी बैक पर डुएल कैमरा दिया है जो कि 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है। लॉन्ग लास्टिंग  पावर बैकअप के लिए फोन में 3,060mAh की बैटरी दी गई है।

टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
1500 रु सस्ता है Nokia 8.1और Nokia 7.1 पर फ्लिपकार्ट पर - Youth Express
Article Name
1500 रु सस्ता है Nokia 8.1और Nokia 7.1 पर फ्लिपकार्ट पर - Youth Express
Description
भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus के साथ Nokia 8.1 और Nokia 7.1 दोनों सेटो  में डिस्काउंट दे रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER