अभिनेत्री निया शर्मा ने मीडिया के सामने किया लिप लॉक, वीडियो हुआ वायरल

निया शर्मा

एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब अपने नाम करने वाली अभिनेत्री निया शर्मा का एक किसिंग वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निया शर्मा इश्कबाज की एक्ट्रेस रेहाना पंडित एक दूसरे को मीडिया के सामने लिप लॉक करते हुए नजर आईं। निया और रेहाना का यह किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर धमाका मचा रहा है और हम खुद भी हैरान हैं कि यह दोनों ऐसा कैसे कर सकती हैं।

 

 

अभिनेत्री निया शर्मा और अभिनेत्री रेहाना पंडित एक होली सेलिब्रेशन की पार्टी में पहुंची थी जहां पर दोनों मीडिया से रूबरू हुई और उन्होंने बताया कि वह होली मनाने के लिए बेहद ही बेताब हैं। आपको बता दें कि रेहना के पार्टी में लेट पहुंचने से निया नाराज हो रही थीं। मीडिया को उनके बारे में बताते हुए निया ने कहा कि सभी उनका सुबह से इंतजार कर रहे थे और वो दोपहर में आईं हैं। निया कहती हैं कि रेहना के सुबह में ढेर सारे ड्रामे होते हैं। इतना कहकर दोनों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और दोनों ने एक दूसरे को किस कर लिया। इसके बाद वे ठहाके मारकर हंस पड़ीं। इसके साथ निया ने बताया कि लड़ाई हो जाने के कारण दोनों ने दो साल तक साथ होली नहीं मनाई थी। मीडिया के कहने पर निया ने गाना भी गाया और डांस भी किया। ऐसा पहली बार नहीं हैं कि निया और रेहाना ने यह हरकत पहली बार की हो। इससे पहले भी दोनों ने ज़ी टीवी के शो “जमाई राजा” के सेट पर ऐसा किया था। इस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

यूं तो अभिनेत्री निया शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरें अपने फैंस को लुभाने के लिए अपलोड करती रहती है। उनकी हॉटनेस और बेबाक अंदाज से ही दर्शक उन्हें जानते हैं और लाइमलाइट में हमेशा ही निया शर्मा खुद को बनाए रखती हैं।

 

एंटरटेनमेंट से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

 

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER