वैसे तो टीवी पर ऐसे कई शो आते है, जो लोगो के जीवन का एक खास हिस्सा बन जाते है। मगर आज हम एक ऐसे शो के बारे में बात करने वाले है, जो जल्दी ही बंद होने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह प्रसिद्ध टीवी शो इसी महीने की पंद्रह तारीख तक बंद हो सकता है। जी हां हम यहाँ जिस सीरियल की बात कर रहे है, वह सीरियल कोई और नहीं बल्कि इश्कबाज का ही दूसरा सीजन है। अब ये तो सब जानते है कि इश्कबाज के पहले सीजन में शिवाय और अनिका की प्रेम कहानी को दर्शको ने खूब पसंद किया था, लेकिन इसके दूसरे सीजन को दर्शको का उतना प्यार नहीं मिल पा रहा है।
http://फिर गुदगुदाने आ रहे हैं सुनील ग्रोवर, शो में कॉमेडी अलावा ये है खास
यह प्रसिद्ध टीवी शो..
http://दिव्यांका को सरप्राइज देकर बुरे फंसे उनके पति विवेक दहिया
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो शायद दर्शको को यह शो अनिका के बिना देखने में मजा नहीं आ रहा है। यही वजह है कि इस शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। ऐसे में अब मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया था। वैसे आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस शो की जगह राजन शाही का नया सीरियल ये रिश्ते है प्यार के ले सकता है। जो ये रिश्ता क्या कहलाता है का स्पिन ऑफ ही होगा। हालांकि अभी तक इस खबर को लेकर औपचारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। मगर इतना तो तय है कि यह मशहूर टीवी शो अब जल्दी ही बंद हो जाएगा।
बता दे कि जब इश्कबाज शुरू हुआ था, तब इसके पहले सीजन को बेहद अच्छी टीआरपी मिली थी। यहाँ तक कि शिवाय और अनिका की जोड़ी को दर्शक अब भी एक साथ देखना चाहते है। इसलिए हम तो यही उम्मीद करते है कि इन दोनों की जोड़ी एक बार फिर से छोटे परदे पर एक साथ दिखाई दे और दर्शको को खूब एंटरटेन करे।
टीवी इंडस्ट्री से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


