देखिए सारा और कार्तिक आर्यन का यह लव एंगल

सारा अली खान

अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन का बड़ा ही तेजी से सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है कभी उनका किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी उनकी फोटोज। यह दोनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बार सोशल मीडिया पर सारा और कार्तिक की एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें सारा कार्तिक के कंधे पर सोती हुई नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन का लव एंगल दर्शकों को खूब भा रहा है। वायरल फोटो में सारा कार्तिक के कंधे पर सर रखे हुई हैं, जिसमें उन्होंने अपनी आंखें बंद कर रखी हैं और चेहरे पर मंद मंद मुस्कान है। वहीं कार्तिक के बाल बिखरे हुए हैं और वह सारा को बड़े ही प्यार से देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को खुद कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करें जिसके बाद कुछ ही घंटों में इस फोटो पर हजारो कमेंट और लाइक आना शुरू हो गए। वहीं कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर सारा और कार्तिक का एक किसिंग वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा था। कहां जा रहा था कि इस वीडियो में दोनों ही है लेकिन इस बात की पुष्टि ना सारा ने की और ना ही कार्तिक ने। लेकिन यह माना जा रहा है कि यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म “लव आजकल 2” का हो सकता है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म “लव आजकल 2” की शूटिंग में व्यस्त है। इन दोनों की केमिस्ट्री वायरल हुई फोटो और वीडियोस के साथ देखा जा सकता है। अभिनेत्री सारा अली खान पहले से ही कार्तिक आर्यन के साथ डेट करना चाहती थी। उन्होंने यह बात करण जौहर के शो मैं साफ-साफ अपने पिता के सामने कहा था। अब यह देखना और भी दिलचस्प हो गया है कि इन दोनों की केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन कैसी लगेगी और इन दोनों को देखने के लिए दर्शक बड़ी बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

 

मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी मसालेदार ख़बरें अब सिर्फ  Youth Express पर.

Summary
देखिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का यह लव एंगल - Youth Express
Article Name
देखिए सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का यह लव एंगल - Youth Express
Description
अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता कार्तिक आर्यन का बड़ा ही तेजी से सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है कभी उनका किसिंग वीडियो वायरल हो रहा है तो कभी उनकी फोटोज।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER