मोटरोला इंडिया कंपनी आज 25 march भारत में अपना नया स्मार्टफोन Moto G7 लांच करेगी
इस फोन को पहले ही कई दूसरे देशों के स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, जिस कारण इसकी स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का पहला से ही पता है। कंपनी पिछले हफ्ते से अपने इस स्मार्टफोन का टीजर लोगों के बीच चला रही हैं। इस स्मार्टफोन को फरवरी माह में ब्राजील में लॉन्च किया गया था।
इस फोन के साथ पहले ही Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा चुका है।
क्या है Moto G7 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स?
मोटो कंपनी ने Snapdragon 632 SoC के साथ ऑक्टा कोर सीपीयू दिया है। इसमें स्मार्ट फोन में 4जीबी रैम के साथ 64GB स्टोरेज है। इसमें मेमोरी कार्ड (माइक्रो एसडी) कार्ड का स्लॉट है जिससे की फोन के स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
मोटो G 7 में 6.24-inch Max Vision display के साथ FHD+ रिजॉल्यूशन, जो कि नॉच डिस्प्ले है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है।
फोन के बैक साइड में डुअल कैमरा दिया गया है जिसमें पहला सेंसर 12मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 5मेगापिक्सल का है। सेल्फी वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 3,000mAh की बैटरी है, जो 15W Turbopower फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन को एंड्रॉइड वन प्रोग्राम के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई आउट ऑफ द बॉक्स आता है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G वोल्टी इनबिल्ट नैनो सिम स्लॉट, वाई-फाई ,ब्लूटुथ v4.2, GPS, FM Radio और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया हुआ है। साथ ही साथ में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया हुआ है।
ब्राजील में इसको 299 डॉलर (करीब 20,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि इसे भारत में 15,000 से 18,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

