यूँ तो तारक मेहता शो दर्शकों के दिलों के काफी करीब है। मगर इस शो के कुछ किरदार तो ऐसे है, जो दर्शको को बेहद पसंद है। उन्ही में से एक किरदार यह एक्ट्रेस निभाती है। जो अब माँ बन चुकी है। जी हां तारक मेहता शो की एक्ट्रेस ने एक नन्हे से मेहमान को जन्म दिया है। जिसकी क्यूट सी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। हालांकि इस तस्वीर में बच्चे का चेहरा नहीं केवल उसके नन्हे नन्हे कदम दिख रहे है।
तारक मेहता शो की एक्ट्रेस बनी माँ..
वैसे जो लोग अब तक नहीं समझे उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि हम यहाँ तारक मेहता शो में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया आहूजा की बात कर रहे है। ये तो हमने आपको पहले ही बता दिया था रीता रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा जल्दी ही माँ बनने वाली है। यहाँ तक कि उनके बेबी शॉवर की तस्वीरें भी उनके फैंस को काफी पसंद आई थी। ऐसे में जब से उनके फैंस को उनकी माँ बनने की खबर मिली है, तब से चारों तरफ से उन्हें केवल बधाईयां ही मिल रही है। दरअसल प्रिया आहूजा ने अपने माँ बनने की खबर खुद इंस्टाग्राम द्वारा सब के साथ साँझा की है। वही अगर हम उनके बच्चे की बात करे तो उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।
https://www.instagram.com/p/B5ZfANQJuDs/
गौरतलब है कि अपनी प्रेगनेंसी के कारण प्रिया आहूजा काफी समय से शो से गायब है या यूँ कहे कि उन्होंने शो से छुट्टी ले रखी है। अब उनकी शो में वापसी कब होती है, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। फ़िलहाल तो प्रिया आहूजा अपने माँ बनने की खुशियों का जश्न मना रही है और अपने निजी जीवन को खूब एन्जॉय कर रही है। इस खास मौके पर हम भी रीता रिपोर्टर यानि प्रिया आहूजा को बहुत सी शुभकामनाएं देना चाहते है।


