भारत में खेल एक बड़ी अच्छी विधा है| बढ़ते समय में खेल एक अच्छा करियर ऑप्शन भी है| वैसे तो यहाँ क्रिकेट काफी प्रसिद्ध है, वैसे यही नहीं पूरे विश्व भर में आपको क्रिकेट प्रेमी ज्यादा मिलेगें| आपको बता दें कि भारत में बास्केटबॉल उभरता हुए खेल है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ (NBA) ने इसे देश में क्रिकेट के बाद दूसरा सबसे अधिक दबदबे वाला खेल बनाने की योजना बनाई है। दुनिया भर में एनबीए काफी लोकप्रिय है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत में युवाओं के बीच यह काफी पसंद किया जाता है और NBA इन्हीं युवाओं को अपना लक्ष्य बना रहा है। अगले महीने यानि अक्टूबर से भारत में NBA बास्केटबॉल गेम शुरू होने जा रहा है| यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसके बारे में बताया है| चलिए आपको बता दें, यह खेल कब से शुरू होने जा रहा है..

NBA basketball मैच की शुरुआत
NBA मैच के बारे में, अमेरिका के टेक्सास में ‘हाउडी मोदी‘ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनआरजी स्टेडियम में 50 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा ‘भारत के मुंबई शहर में जल्द ही NBA बास्केटबॉल गेम होना है|अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा ‘अगले महीने मुंबई में लोग पहला NBA मैच देखने के लिए जुटेंगे|’ ट्रम्प ने यह भी बोला कि अगर प्रधानमंत्री मोदी मुझे इस इवेंट के लिए बुलाएं तो मैं भारत आ सकता हूं| सावधान रहो, मैं आ सकता हूं| ”
पंकज आडवाणी ने लगातार चौथी बार और सबसे ज्यादा बार बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन
फ़िलहाल अभी तक ट्रम्प भारत नहीं आये है, ऐसे में अगर वे मुंबई में एनबीए मैच देखने आते हैं तो यह उनका पहला भारत दौरा होगा| भारत में पहली बार होने वाले नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन यानी NBA के मैच को देखने ले लिए ट्रम्प आए सकते है|आपको मैच के बारे में बता दे की अगले महीने मुंबई में 4 और 5 अक्टूबर को पहली बार NBA के मैच होंगे| 5 अक्टूबर का मैच फैंस के लिए होगा और इसे टिकट लेकर देखा जा सकता है| यह मैच रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए प्रोग्राम के तहत खेले जाएंगे इसके तहत सेक्रेमेंटो किंग्स और इंडियाना पेसर्स के बीच मुकाबला होगा|
खेल जगत से जुड़ी हर लेटेस्ट खबर के लिए Youth Express

