नई दिल्ली. अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश और भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के बीच लगभग आपसी संबंधो को लेकर मीडिया में चर्चा चलती रहती है. इस बार दोनों देश एक बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार कुछ ऐसा खास होने जा रहा है, जिसे पूरी दुनिया देखेगी. इस बार अमेरिका के अंदर भारत के प्रभाव का पूरा विश्व देखने के लिए बेताब है. 22 सितंबर को टेक्सास के ह्यूस्टन शहर में होने जा रहे ऐतिहासिक शो ‘ हाउडी मोदी’ को भव्य रूप देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है. दुनिया के अंदर भारत अमेरिका के संबंध एक बार फिर चर्चा में हैं. अमेरिका की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री का इतना सम्मान जो दिया जा रहा है. इस कार्यक्रम का विशेष नाम भी दिया गया है जो पिछले लगभग एक हफ्ते से लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस कार्यक्रम का नाम है ‘हाउडी मोदी’. जिस तरह से हर जगह इस कार्यक्रम की चर्चा है, वो हर किसी के दिल में उथल पुथल पैदा कर रही है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये क्या कार्यक्रम है, कार्यक्रम में क्या होने जा रहा है, इसका उद्देश्य क्या है, कौन लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे आदि आदि.
‘टेक्सास इंडिया फोरम’ द्वारा आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम
‘हाउडी मोदी’ एक खास कार्यक्रम है जो अमेरिका के टेक्सास प्रान्त के ह्यूस्टन शहर में आयोजित होने जा रहा है. कार्यक्रम का आयोजन आगामी रविवार यानी 22 सितंबर को ‘एनआरजी स्टेडियम’ में सुबह 10 बजे शुरू होगा. जिसमे 50 हजार अमेरिकी भारतीय शामिल होंगे. आपको बता दें कि ये ‘एनआरजी स्टेडियम’ अमेरिका का सबसे बड़ा मैदान है, जो एक फुटबॉल स्टेडियम है. यह कार्यक्रम टेक्सास के एक बड़े संगठन ‘टेक्सास इंडिया फोरम’ द्वारा आयोजित किया जा रहा है. पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था 650 संगठनों के एक हजार से अधिक कार्यकर्त्ता देखेंगे.
इतनी बड़ी संख्या का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम
इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भाग लेंगे. माना जा रहा है कि ये पहला मौका है अमेरिका के अंदर आयोजित किसी सार्वजानिक कार्यक्रम में मोदी और ट्रम्प एक साथ शिरकत करेंगे. साथ ही अमेरिका के अंदर इतनी बड़ी संख्या का अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम बताया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर इस कार्यक्रम को भारत और अमेरिका के आपसी संबंधों में मज़बूती के तौर पर देखा जा रहा है.
सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों को एकसाथ लाने का कार्यक्रम
‘हाउडी मोदी’ कर्यक्रम की प्रवक्ता प्रीति दावरा के अनुसार ”ये कार्यक्रम सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोगों को एकसाथ लाने का कार्यक्रम है. इसमें 50 हजार लोग भाग लेने जा रहे हैं जिनके पास दिए जा चुके हैं. इसमें 600 संगठनों के लगभग एक हजार स्वयंसेवक पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था की देखरेख करेंगे. इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का शामिल होना सभी के लिए गर्व की बात है. इतने बड़े कार्यक्रम में एक साथ दोनों का शामिल होना अंतराष्ट्रीय स्तर पर दोनों देशों के संबंधों को मज़बूत करेगा.
मोदी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करेंगे
इस कार्यक्रम में मंच पर लगभग 400 कलाकार परफॉर्म करेंगे. जिसके लिए जोर शोर से रिहर्सल चल रहा है. कार्यक्रम में म्यूजिक, डांस, मल्टीमीडिया शो होंगे जिसमे स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे. शो के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री मोदी कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के अगले दिन मोदी संयुक्त राष्ट्र कि जलवायु परिवर्तन पर आयोजित एक समिट में भाग लेंगे. आपको बता दें कि ये मोदी का सात दिन का अमेरिकी दौरा है जिसके लिए मोदी रवाना हो चुके हैं. मोदी 27 सितम्बर को सयुक्त राष्ट्र की जनरल असेम्बली में हिस्सा लेंगे.
सोशल मीडिया पर कर रहा है ‘हाउडी मोदी’ ट्रेंड
फिलहाल इस कार्यक्रम को लेकर भारत के साथ ही अमेरिकी भारतीयों में बहुत उत्सुकता है. सोशल मीडिया पर भी ‘हाउडी मोदी’ ट्रेंड कर रहा है. मैदान में भारत और अमेरिका के झंडे एक साथ नजर आ रहे हैं. कार्यक्रम से पहले पूरे एनआरजी स्टेडियम को सजा धजा कर तैयार कर दिया गया है. मंच पर रिहर्सल भी चल रहा है. उम्मीद है कि इस कार्य्रकम से सभी समुदाय के लोग एक साथ तो आएंगे ही, भारत और अमेरिका के संबंधों को भी और मजबूती मिलेगी.