पंकज आडवाणी ने लगातार चौथी बार और सबसे ज्यादा बार बन चुके हैं वर्ल्ड चैंपियन

भारत के स्टार क्यूइस्ट पंकज आडवाणी 22वीं बार वर्ल्ड चैम्पियन बन गए हैं। उन्होंने एक और बार आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप का टाइटल जीत लिया है। 34 साल के आडवाणी ने लगातार चौथी बार फाइनल का खिताब जीता है। यह उनका बिलियर्ड्स के शॉर्ट फॉर्मेट में पिछले 6 साल में पांचवां वर्ल्ड खिताब है।

फाइनल मुकाबला म्यांमार के खिलाड़ी से
आडवाणी ने रविवार को फाइनल में म्यांमार के नाए थावे ओ को 6-2 से हराया। इस जीत के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी।

मोदी ने कहा, ‘देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपकी दृढ़ता सराहनीय है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।’

आडवाणी ने थावे पर शुरू में ही बढ़त बना ली थी। उन्होंने थावे को 150(145)-4, 151(89)-66, 150 (127)-50 (50), 7-150 (63,62), 151 (50)-69 (50), 150 (150)- 0, 133 (64)-150 (105), 150 (74)-75 (63) से हराया।

पंकज आडवाणी सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैम्पियन बने

पिछले साल भी पंकज आडवाणी और थावे के बीच ही फाइनल मुकाबला खेला गया था। तब भी आडवाणी ने बाजी मारी बने थी। आडवाणी ने 2014 में प्रोफेशनल स्नूकर में वापसी करने के बाद हर साल वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। वे दुनिया में सबसे ज्यादा बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने वाले खिलाड़ी हैं। पंकज ने आसानी से 3-0 की बढ़त बना ली थी। उन्होंने 145, 89, 127 के ब्रेक लगाए। पंकज चौथा फ्रेम हार गए। लेकिन अगले दोनों फ्रेम जीतकर 5-1 कर लिया। 150 का ब्रेक भी लगाया। पंकज ने आखिरी फ्रेम जीत मैच भी जीता।

आपको बता दें कि पंकज ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पहला गोल्ड 2003 में जीता था। उसके बाद से उन्होंने अनेकों खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वह भारत के सबसे सफल स्नूकर खिलाड़ी है।

पंकज आडवाणी

जीत के बाद पंकज आडवाणी के बोल

जीत के बाद पंकज ने कहा, ‘वाकई में यह एक अविश्वसनीय जीत है। लगातार 4 साल तक खिताब जीतना और पिछले 6 फाइनल में से 5 बार खिताब अपने नाम करना मेरे लिए यह बेहद खास उपलब्धि है।’ पंकज ने करियर में पहला गोल्ड 2003 में जीता था। अब पंकज रविवार से ही आईबीएसएफ वर्ल्ड सिक्स-रेड स्नूकर और वर्ल्ड टीम स्नूकर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER