फ्रांस लगाएगा इन बड़ी कंपनियों पर GAFA Tax, ट्रम्प का आया कुछ ऐसा रिएक्शन

GAFA Tax

अब विश्व के सबसे बड़ी कंपनियों को भी टैक्स देना होगा| यूरोपीय देश फ्रांस ने गाफा टैक्स लेने की बात कही है| यह टैक्स फ्रांस विश्व की सबसे बड़ी मॉल्टी नेशनल कम्पनीज से वसूलने के लिए तैयारी में लगा हुआ है| फ्रांस ने कहा है कि वो सभी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर  GAFA Tax लगाने की योजना को आगे बढ़ाएगा। फ्रांस की इस योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क गए और ट्वीट करके अपनी नाराजगी जाहिर की। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने ट्वीट में कहा कि फ्रांस अपने ऐसे किसी भी कदम की सूरत में अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।

GAFA Tax

बता दे GAFA Tax को लेकर भड़के डोनल्ड ट्रम्प ने फ्रांस को खुले तौर पर चुनौती भरे अपने ट्वीट में कहा कि – फ्रांस अपने ऐसे किसी भी कदम की सूरत में अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे। अगर, फ्रांस ऐसा कोई भी टैक्स लगाता है तो जवाब में अमेरिका भी फ्रांस के आयतित वाइन पर जवाबी शुल्क लगाएगा। आपको बता दें कि अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियां Google, Facebook आदि फ्रांस को बहुत कम टैक्स का भुगतान कर रही है।

इन डिजिटल कंपनी पे लगेगा GAFA Tax

फ्रांस अपने योजना से टस से मस न होते हुए, फ्रांस के वित्त मंत्री ने कहा कि अंजाम चाहे जो भी हो वो अपनी योजना पर आगे बढ़ेगा। अब आपको बता दे यह डिजिटल टैक्स दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों Google, Apple, Facebook और Amazon (GAFA) पर लगाया जाएगा। फ्रांस चाहता है कि ये कंपनियां यूरोप में बड़े पैमाने पर बिजनेस करने के एवज में फेयर टैक्स का भुगतान करे। इस टैक्स के तहत इन कंपनियों को 1 जनवरी 2019 से लेकर अब तक करीब 500 मिलियन यूरो (लगभग 570 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का भुगतान करना होगा।

अगर हम बात करे भारत की तो अगर GAFA Tax  यह भी लगाया जाये तो सरकार को फायदा होगा| भारत डाटा खपत के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश बनकर उभर रहा है। ऐसे में इन कंपनियों पर टैक्स लगाने के बाद इसका असर यूजर्स पर भी पड़ सकता है। वैसे इस बारे में सरकार के कोई विचार अभी नहीं है|

 तकनीक़ से  जुड़ी  लेटेस्ट न्यूज़ Youth Express पर.

Summary
फ्रांस लगाएगा इन कंपनियों पर GAFA Tax, जाने  ट्म्प रिएक्शन-Youth Express
Article Name
फ्रांस लगाएगा इन कंपनियों पर GAFA Tax, जाने ट्म्प रिएक्शन-Youth Express
Description
फ्रांस सभी बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर  GAFA Tax लगाने की योजना को आगे बढ़ाएगा। इस योजना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा रिएक्शन दिया |
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER