Nach Baliye 9 में उर्वशी ढोलकिया एक्स को बोली “नच के बहाने टच, नो-नो,”

Nach Baliye 9

मशहूर  डांस शो Nach Baliye 9 जल्दी ही टीवी जल्द ही आने वाला है| इस बार का शो और  भी खास होने वाल है| इस बार सुपरस्टार सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और दूसरा इस बार शो में कप्लस और एक्स कपल्स का तड़का लगने वाला है| इस शो का पहला प्रोमो वीडियो लांच कर दिया गया है| पहले प्रोमो को शूट करने के लिए चुना गई है एक बेहद मशहूर एक्स जोड़ी|

कौन है ये Nach Baliye 9 की मशहूर एक्स जोड़ी?

आपको बता दे की कौन है यह मशहूर एक्स जोड़ी जो की शो का प्रोमो शो करेंगे| ‘कसौटी जिंदगी की-1’ में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हॉट अदाकार उर्वशी ढोलकिया पहले प्रोमो में अपने एक्स के साथ दिखाई दे रही हैं|  इसके साथ ही इस शो के जरिए वो टीवी पर वापसी करने जा रही हैं| प्रोमो देखने के बाद साफ है कि यहां वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड अनुज सचदेवा के साथ डांस करती दिखेंगी|  हालांकि, जब एक्ट्रेस से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया|

Pakistani actress Veena Malik slams Sania Mirza

क्या कहा उर्वशी ढोलकिया ने एक्स से?

शो के प्रोमो में उर्वशी एक शख्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं|  प्रोमो में आप देख सकते हैं कि वो कहती हैं- “नच के बहाने टच, नो-नो,”| फिर उनका डांस पार्टनर पूछता है क्यों? इस पर उर्वशी कहती हैं “एक्स हो इसलिए”|  प्रोमो में उर्वशी के डांस पार्टनर का चेहरा नहीं दिखाया गया है|  इस प्रोमो से नच की थीम का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है|

वीडियो में उर्वशी डांस करते हुए स्टनिंग दिख रही हैं. उनके डांस पार्टनर का फेस मास्क से ढका हुआ है|  सलमान खान ने प्रोमो में अपीरिंयस नहीं दी है लेकिन उनका ब्रैसलेट दिखाया गया है|

https://www.instagram.com/p/Byz0elnFnn4/?utm_source=ig_web_copy_link

Nach Baliye 9 के प्रोमो को ले कर क्या कहा सलमान खान ने?

Nach Baliye 9 के पहले प्रोमो को ले कर इस एक्स जोड़ी के लिए सलमान ने कहा है की नच में एक्स कपल को साथ में लाना चाहते हैं क्यों की  “इंट्रस्टिंग है और इसमें कोई नेगेटिव बात नहीं है कि आप बिछड़ गए हो और अब एक साथ नहीं हो| अब आप एक साथ दोबारा आ रहे हो और आप जानते हो कि आप काम कर रहे हो| जो गुजर गया उसे भूल जाओ”|

Summary
Nach Baliye 9: उर्वशी ढोलकिया बोली -नच के बहाने टच, नो-नो-Youth Express
Article Name
Nach Baliye 9: उर्वशी ढोलकिया बोली -नच के बहाने टच, नो-नो-Youth Express
Description
डांस शो Nach Baliye 9 जल्दी ही टीवी जल्द ही आने वाला है| इस शो का पहला प्रोमो वीडियो लांच कर दिया गया है| पहले प्रोमो के लिए चुना गई है मशहूर एक्स जोड़ी|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER