कार्तिक आर्यन ने छीन ली सलमान खान के हाथों से यह बड़ी फिल्म

बॉलीवुड के हैंडसम और कूल एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों पूरी तरह से बड़े परदे पर छाएं हुए है। बता दे कि उनकी रिलीज़ हो चुकी फिल्म पति पत्नी और वो दर्शकों को पसंद आ रही है और इस फिल्म में काफी कम समय में काफी अच्छी कमाई की है। ऐसे में अब सलमान खान की एक फिल्म भी कार्तिक आर्यन ने छीन ली है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि भला सलमान खान जैसे सुपरस्टार से कौन उनकी फिल्म छीनने की गुस्ताखी कर सकता है। मगर कार्तिक आर्यन से ये गुस्ताखी हो गई है। तो चलिए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से बताते है।

कार्तिक आर्यन ने छीन ली

कार्तिक आर्यन ने छीन ली सलमान की फिल्म.. 

दरअसल सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले एक फिल्म करने वाले थे। जिसका निर्देशक पहली बार सूरज बड़जात्या के बेटे करने वाले थे। यानि सलमान खान और सूरज बड़जात्या के बेटे पहली बार किसी फिल्म में एक साथ काम करने वाले थे। हालांकि अब ऐसा सुनने में आया है कि इस फिल्म में सलमान खान की जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जाएगा। बता दे कि इससे पहले सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आएं थे। गौरतलब है कि अभी तक इस खबर को लेकर यह पुष्टि नहीं की गई है कि सलमान खान इस फिल्म को करेंगे या नहीं। मगर यदि आप अफवाहों को मानते है तो वो कभी गलत नहीं होती।

अब इसे नए दौर के एक्टर्स का जोश कहे या उनका हुनर कि हर कोई उन्हें ही अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान खान की यह फिल्म तो कार्तिक आर्यन ने छीन ली, लेकिन आने वाला समय में कौन किसकी फ़िल्में छीनता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे भी पिछले काफी समय से सलमान खान की कई फ़िल्में फ्लॉप हो रही है। इसलिए ये जरूरी है कि अब वह कोई हिट फिल्म दे, तभी उनका फ़िल्मी करियर अच्छी तरह से आगे बढ़ पायेगा।

Summary
कार्तिक आर्यन ने छीन ली सलमान खान के हाथों से यह बड़ी फिल्म  Youth Express
Article Name
कार्तिक आर्यन ने छीन ली सलमान खान के हाथों से यह बड़ी फिल्म Youth Express
Description
बॉलीवुड के हैंडसम और कूल एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों पूरी तरह से बड़े परदे पर छाएं हुए है। बता दे कि उनकी रिलीज़ हो चुकी फिल्म पति पत्नी और वो दर्शकों को पसंद आ रही है और इस फिल्म में काफी कम समय में काफी अच्छी कमाई की है। ऐसे में अब सलमान खान की एक फिल्म भी कार्तिक आर्यन ने छीन ली है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि भला सलमान खान जैसे सुपरस्टार से कौन उनकी फिल्म छीनने की गुस्ताखी कर सकता है। मगर कार्तिक आर्यन से ये गुस्ताखी हो गई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER