इसमें कोई शक नहीं कि वर्तमान समय में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हमारे भारत की शान है। हालांकि कुछ लोगो को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बनने पर ऐतराज था। मगर वो कहते है न कि जब किसी अच्छे काम की शुरुआत होती है, तब कुछ लोगो की आँखों में वह शुरुआत जरूर खटकती है। बहरहाल आज हम आपको स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने वाले है। जी हां कुछ ऐसे सवाल जिनका जवाब शायद आप भी नहीं जानते होंगे। तो चलिए अब आपको इसकी पूरी जानकारी विस्तार से देते है।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से संबंधित कुछ खास बातें..
1. सवाल.. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी किस महापुरुष की प्रतिमा है? इसकी नींव कब रखी गई थी?
जवाब .. यह सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है। जिसकी नींव साल 2013 में पीएम मोदी जी ने रखी थी।
2.सवाल.. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की स्थापना कहा की गई थी? इसकी ऊंचाई कितनी है?
जवाब.. इसकी स्थापना गुजरात के नर्मदा जिले में की गई थी और इसकी ऊंचाई 597 फ़ीट है।
3.सवाल..स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का डिज़ाइन किसके द्वारा तैयार किया गया था? यह प्रतिमा किस कंपनी द्वारा बनाई गई थी?
जवाब..इसका डिज़ाइन शिल्पकार रामसुतार द्वारा तैयार किया गया था। यह एलएंडटी यानि लारसन और टूब्रो कंपनी द्वारा बनाई गई थी।
4.सवाल..स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण कब किया गया था? इसके लिए किस ट्रस्ट का गठन किया गया था?
जवाब.. इसका अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को किया गया था। इसके इलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने इसका गठन किया था।
5.सवाल..स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को कितनी दूर से देखा जा सकता है?
जवाब.. इसे बारह किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है।
ये है स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बारे में कुछ खास बातें, जिनके बारे में शायद आपको भी नहीं पता था। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।



