हाथों से बंदूक छोड़, आंखों में प्यार लिए नजर आएंगे नवाजु़द्दीन सिद्दीकी, तमन्ना भाटिया के साथ गदर मचाने को तैयार….

नवाजु़द्दीन सिद्दीकी

बॉलीवुड में नाम कमा चुके नवाजु़द्दीन सिद्दीकी कभी गैंगस्टर के रूप में नज़र आते हैं, तो कभी गाएतोंडे। लेकिन अब अब हाथों से बंदूक छोड़, आंखों में प्यार लिए नजर आएंगे नवाजु़द्दीन। तमन्ना भाटिया के साथ पहली बार रोमांटिक रोल में नजर आएंगे। नवाजु़द्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड में गैंगस्टर के नाम से तो बहुत ही मशहूर हैं। उनकी आई हुई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से उनकी पहचान बनी। इस फिल्म के बाद से ही नवाजु़द्दीन फैज़ल बनकर बॉलीवुड में छा गए हैं। उनकी पहचान दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है।

इस तरह से खाएं मुनक्का और फिर खुद देखे इसका कमाल

नवाज़ की आई हुई वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में गाएतोंडे का किरदार निभाकर नवाज़ गाएतोंडे के नाम से फेमस हो गए। उन्हें हर जगह इसी नाम से बुलाया जाने लगा।

हाल-फिलहाल में नवाजु़द्दीन की एक नई झलक सामने आने वाली है। जिसमें नवाज़ रोमांस करते नजर आएंगे। माना कि लोगों के लिए यह बात समझ पाना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन आपको पता नहीं कि सच यही है।

https://www.instagram.com/p/B23gdNZA2Ha/?igshid=aefwo1hzmi1d

नवाज़ साउथ की खूबसूरत हीरोइन तमन्ना भाटिया के साथ कभी गलियों में रोमांस करते नजर आएंगे, कभी चुनरी उड़ाते हुए, तो कभी पतंग उड़ाते हुए। उड़ती हुई पतंग के साथ दोनों का प्यार साफ नज़र आ रहा है। नवाजुद्दीन ने आज तक कभी भी रोमांटिक रोल कभी नहीं निभाया, इसलिए उनके लिए भी यह काफी बड़ा चैलेंज होगा। लेकिन नवाजुद्दीन ने अपनी हर फिल्म में अपना किरदार पूरी तरह से निभाया है।

कम उम्र में कमजोर हो जाता है उन लोगो का शरीर, जो सुबह उठते ही करते है ये 4 काम

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहले भी बहुत ही जबरदस्त फिल्में दी हैं- जिनमें से “किक”, “बजरंगी भाईजान”, “बाबूमोशाय बंदूकबाज़”, “बदलापुर”, “हाउसफुल 4″,”मांझी”, “गैंगस आफ वासेपुर”, “फोटोग्राफ”, जैसी बहुत सी उम्दा फिल्में भी हैं।

टेक्नोलॉजी की वजह से हर व्यक्ति की जिंदगी में देखने को मिलते है ये छोटे छोटे बदलाव

नवाजुद्दीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की एक छोटी सी झलक शेयर की है, जिसको शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है-“अब अपुन को लाइफ में कोई लफड़ा नहीं चाहिए, बस रोमांस और फैमिली। पेश है बोले चूड़ियां की एक झलक… ”

आपको बता दें कि इस पर कई कमेंट भी आए। एक यूज़र ने कहा-“फाइनली गाएतोंडे को तमन्ना का प्यार मिल गया”। तो दूसरे ने कहा- “अरे गाएतोंडे भाई आप तो सचमुच चांद पर पहुंच गए। तीसरे ने कहा- “गाएतोंडे भाऊ को तो प्यार हो गया” और कई यूज़र्स ने लिखा-“आपको इस अवतार में देखने का बेसब्री से इंतज़ार है।”

निराश करती है हीरो की एक्टिंग, Pal Pal Dil Ke Paas मूवी रिव्यु

इस फिल्म में नवाजुद्दीन अपने किरदार को लेकर काफी इक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। जिसके साथ ही साथ उनके फैंस भी उसी तरह बेकरार हैं। दरअसल फिल्म नवाजुद्दीन के लिए बहुत ही खास है और इसकी खास वजह यह भी है कि इसे नवाजुद्दीन के भाई शमास नवाब सिद्दीकी खुद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Aastha Anand Jaiswal

Media student Anchor Photographer Writer Dancer

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER