अगर हम ये कहे कि वर्तमान समय में टेक्नोलॉजी का लेवल बहुत ज्यादा बढ़ चुका है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इसी टेक्नोलॉजी की वजह से आम आदमी के जीवन में भी कई बदलाव देखने को मिलते है। जी हां बदलाव ऐसे जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालते है। यक़ीनन आप भी इन बदलावों के बारे में जरूर जानना चाहते होंगे। तो चलिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते है।
टेक्नोलॉजी की वजह से जिंदगी में आएं कई बदलाव..
1. सबसे पहले तो आज के समय में मोबाइल इतने बड़े होते जा रहे है कि हमें उसके सामने कुछ और दिखाई ही नहीं देता। फिर भले ही हमारा परिवार हमारे पास क्यों न हो, लेकिन हमारी नजरें मोबाइल से हट नहीं पाती। जब कि पहले के समय में ऐसा नहीं था।
2. इसके इलावा पहले के समय में बर्थडे पार्टीज बड़ी धूमधाम से मनाई जाती थी। मगर आज के समय में यह सेलिब्रेशन केवल सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गया है। जी हां अब न तो पहले की तरह हम हमारे अपनों से मिलते है और न ही उनके साथ खुशियां बांटते है।
3. हमें नहीं पता कि आपने इस बात पर ध्यान दिया है या नहीं, लेकिन पहले के समय में बच्चे घर से बाहर जा कर खेल खेलना ज्यादा पसंद करते थे। जब कि आज के समय में वह पूरा दिन मोबाइल पर ही गेम खेलते है।
4. गौरतलब है कि बढ़ती टेक्नोलॉजी का असर समुन्द्र और वातावरण पर भी पड़ा है। जी हां आज की हवाओ में ताजगी से ज्यादा प्रदूषण का धुंआ ही नजर आता है।
5. अब अगर हम प्यार की बात करे तो पहले के समय में हम एक बार जिसका हाथ थाम लेते थे, तो फिर उसका हाथ जीवन भर छोड़ते नहीं थे। मगर आज के समय में लैला मजनू का प्यार केवल सोशल मीडिया तक ही रह गया है। जो महज दो दिन या एक घंटे में भी खत्म हो सकता है। यानि टेक्नोलॉजी की वजह से लोगो के जीवन में ये सब बदलाव देखने को मिलते है। वैसे दोस्तों आपकी जिंदगी में बढ़ती टेक्नोलॉजी से कौन से अच्छे या बुरे बदलाव हुए है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


