जैसै कि हम सभी जानते है माइग्रेन सभी समस्याओं में से एक मानी जाती है। जिसका मुख्य कारण लाइट और आवाज की वजह से आपके सिर में बहुत तेज दर्द होता है। वहीं, इसका दर्द अलग- अलग इंटेंसिटी में किसी न किसी को होता है। जहां कुछ लोगों को तो पूरे सिर या फिर किसी एक प्वाइंट पर भी दर्द होता रहता है। दरअसल, ज्यादातर मामलों इसके अनहेल्दी लाइफस्टाइल होना भी है। अगर आप इस बीमारी से छुटकारा पाना चा रहे है तो इसके लिए आपको लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे।
7 से 8 घंटे की ले पर्योप्त नींद
सबसे पहले जब भी आप सोएं दो आप करीब 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद ले। जिससे आपको माइग्रेन की समस्या नहीं होगी। आपको बता दें कि पर्याप्त नींद लेने से शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ और सेल्स को रिपयेर करने का समय मिलता है। पर्याप्त नींद लेने से अन्य बीमारियों से भी व्यक्ति दूर रहता है।
समय पर लेते रहे खाना
बहुत से लोग ऐसे होते है जो वजन घटाने के लिए खान छोड़ देते है। अगर आप समय पर खाना नहीं खाते हैं तो शरीर को अत्यधिक नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप समय पर खाना खाएं, ताकि आप स्वस्थ रह सके। साथ ही बीमारियों से बचे रहेंगे।
जरूरत से ज्यादा ना सोचे कोई चीज
जब भी आप किसी चीज के बारे में जरूरत से ज्यादा सोचते है तो उससे तनाव जैसी समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि तनाव की वजह से व्यक्ति के डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। अनावश्यक तनाव से खुद को दूर रखें और जितना हो सके खुश रहें। खुश रहकर आप अपने साथ अन्य लोगों को भी खुश रख सकते हैं।
फोन, लैपटॉप का कम करें इस्तेमाल
आज की इस बिजी लाइफ में लोग जरूरत से ज्यादा फोन, लैपटॉप चलाते है। जिससे आपकी आंखों पर असर पर पड़ता है। जिसकी वजह से सिर दर्द होता है। अगर आप चाह रहे है कि माइग्रेन के दर्द से बचे रहे तो इन सब चीजों का इस्तेमाल कम से कम करें।




