आज हम बात करने जा रहे है हिमाचल की जहां का कसोल गांव हिमाचल के प्रसिद्ध जगहों में से एक बसा हुआ है। आपको बता दें कि यह एक अच्छा टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। जिसकी खास बात यह है कि इसकी खूबसूरती के चलते यहां विदेशी पर्यटक बहुत ज्यादा यहां का दीदार करने आते हैं। जहां इस छोटे से गांव में आपको घूमने में भी कोई परेशानी नहीं उठानी पडेगी। जहां आपको शहरों की जैसी हर सुविधा प्राप्त हो सकेगी।
इस नदी के किनारे बसा है गांव
आपको बता दें कि कसोल गांव पार्वती नदी के किनारे बसा है। जो पहले सिर्फ एक बस स्टॉप हुआ करता था, लेकिन फिर बाद में लोगों ने यहां बसना शुरू कर दिया। जहां खास बात यह रही है कि वर्ष 2014 के बाद से यहां पर एडवेंचर के शौकीन पर्यटक आ रहे है। जहां इस जगह की बात करें तो यह जगह और जगह से थोड़ा सी अलग है, जहां आपको फैमिली या हनीमून कपल्स ज्यादा नहीं दिखेंगे।
यहां मिलता है इजराइली टाइप खाना
वहीं, यहां के खाने की बात की जाएं तो आपको यहां पर खाने में इजरायली टच टाइप का मिलेगा। क्योंकि आपको यहां पर इजरायल के पर्यटक सबसे ज्यादा देखने को मिलेंगे। जहां कई टूरिस्टो के द्वारा ब्लॉग्स में कसोल गांव को तो मिनी इजराइल भी कहा गया है।
उठा सकते है एडवेंचर का मजा
दरअसल, हिमाचल में जो भी टूरिस्ट प्लेस बने है उसकी अपेक्षा यहां भी़ड़ कम होती है। इसलिए आप यहां पर शांति तो प्राप्त करेंगे ही साथ ही प्रकृति के नजारों का आनंद उठा सकेंगे। आपको बता दें कि यहीं से पार्वती वैली शुरु होती है। यहां पर आप एडवेंचर का भी मजा उठा सकते हैं। जो युवाओं के घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छी जगह है। वहीं, यह गांव की बात करें तो यह बहुत ही छोटा गांव है जिसे घूमने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। साथ ही कोई असुविधा भी नहीं होगी। यहां पर आपको इंटरनेट की सुविधा भी आराम से मिल सकेगी।




