आज के इस बदलते दौर में कमर दर्द की समस्या आम बात हो गई है जो एक तरह से यह समस्या बढ़ती जा रही है। वहीं, यह समस्या बच्चों और किशोरों में देखने को मिल रही है। जहां इसका कारण कुछ और भी हो सकता है क्योंकि लाइफस्टाइल में भी पहले की अपेक्षा काफी बदलाव देखने को मिल रहे है।
कमर दर्द का हो सकता है इससे कनेक्शन
वहीं, बच्चों में इसकी कई वजहें जिम्मेदार कही जा सकती हैं, जैसे कि खेलकूद में चोट लगना, जॉइंट्स पर लगातार प्रेशर पड़ना या फिर लंबे समय तक के लिए एक ही पोजिशन में बैठे रहना। इसी कारण से कमर में दर्द की समस्या बढ़ रही है। एक रिसर्च के अनुसार कमर में दर्द का कारण खास तौर से स्मोकिंग और ऐल्कॉहॉल कनेक्शन पाया गया है। जहां इसका सबसे बड़ा कारण है टेंशन, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी परेशानियों के शिकार होना। आइये जानते हा कि कैसे इससे छुटकारा पा सकते है।
आराम ना मिलने पर ले डॉक्टर से सलाह
आप अपने बच्चे को कभी भी एक जगह पर बैठने के लिए न कहें। जितना आप से हो सके उन्हें चलने-फिरने के लिए कहे। इसलिए ऐसी लाइफस्टाइल की आदत बिल्कुल भी ना डालिए जिससे आपके बच्चों पर बुरा असर पड़ सके। अपने बच्चों को हमेशा सीधे बैठने की सलाह दें। वहीं, अगर आप या आपके बच्चे कमर दर्द की कारण सो नहीं पा रहे है या उसकी रोजमर्रा की गतिविधियों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है तो तुंरत डॉक्टर से जाकर सलाह ले।
खास बात
आपको बता दें कि आज के इस दौर में कमर दर्द का सबसे बड़ा कारण लोगो का खान-पान चेंज होना है जिससे लोग आज जंकफूड का सेवन ज्यादा करते है जिससे लोगो काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और वह हमारी सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं होता है।


