राजस्थान के सिरोही के पास मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश

मिग-27 एयरक्राफ्ट

 भारतीय वायुसेना का एक मिग-27 एयरक्राफ्ट राजस्थान के सिरोही जिला के पास 31 मार्च रविवार सुबह क्रैश हो गया | मिग-27 एयरक्राफ्ट  रूटीन उड़ान पर था| 31 मार्च रविवार करीब सुबह 11.45 बजे उतरलाई एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन में कुछ खराबी आ गई थी, जिसके बाद यह क्रैश हो गया| सिरोही जिला कलेक्टर के मुताबिक, पायलट सुरक्षित है।

बता दे की विमान जोधपुर से दक्षिण में 120 किलोमीटर दूर शिवगंज के पास घराना गांव में विमान क्रैश हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ है, उस वक्त भारतीय वायुसेना का मिग-27 विमान अपने रूटीन उड़ान  पर था। पायलट विमान में से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल  रहा|  इस हादसे की जानकारी के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठाई जाएगी| किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना अभी तक नहीं है। एसपी कल्याण मल मीना ने मिग-27 एयरक्राफ्ट के घटना की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। इससे पहले बीकानेर में भी मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था।

इससे पहले 29 मार्च शुक्रवार को राजस्थान के बीकानेर में भारतीय वायुसेना का मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान क्रैश हो गया था। यह बात रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि  बीकानेर के पास नल एयरबेस से उड़ान भरी ही थी कि तभी विमान से  एक पक्षी टकरा गया  जिसके चलते यह दुर्घटना घटी यह विमान एक अपने नियमित मिशन पर था। हादसे की सूचना मिलते ही एयरफोर्स की टीम घटनास्थल पर रवाना हो चुकी थी

 

 

इस हादसे में बीकानेर के एसपी प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि बीकानेर शहर से 12 किलोमीटर दूर शोभासर की ढाणी में मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, पुलिस की टीम ने हादसे वाली जगह की घेराबंदी कर दी है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई थी

मिग विमानों के क्रैश होने की घटनाएं अब बहुत ही आम बात हो गई है क्योंकि ये विमान करीब पांच दशक पुराने हो चुके हैं और इन विमानों को बदलने की मांग काफी समय से की जा रही है। बीते दिनों में ये मिग 21 की दूसरी घटना है इससे पहले विंग कमांडर अभिनंदन भी वायुसेना का मिग-21 बाइसन ही उड़ा रहे थे, जब वह क्रैश हो गया था|

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
राजस्थान के सिरोही के पास मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश-Youth Express
Article Name
राजस्थान के सिरोही के पास मिग-27 एयरक्राफ्ट क्रैश-Youth Express
Description
भारतीय वायुसेना का एक मिग-27 एयरक्राफ्ट राजस्थान के सिरोही जिला के पास 31 मार्च रविवार सुबह क्रैश हो गया| पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER