यूँ तो आप सब ने हम आपके है कौन फिल्म को कई बार देखा होगा। अब क्यूकि यह एक पारिवारिक फिल्म है, तो हर कोई इस फिल्म को देखना काफी पसंद करता है। हालांकि आज हम आपको इस फिल्म के उन किरदारों के बारे में बताना चाहते है, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि इस फिल्म के तीन खास किरदारों का निधन हो चुका है। अब ये तीन खास किरदार कौन है, ये तो आपको आगे पढ़ने के बाद ही पता चलेगा।
जानिए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में किसको-किसको मिला खिताब…
हम आपके है कौन फिल्म..
रीमा लागू.. यहाँ सबसे पहले हम रीमा लागू की बात करते है। जिन्होंने इस फिल्म में निशा यानि माधुरी दीक्षित की माँ का किरदार निभाया था। बता दे कि रीमा लागू का निधन पिछले साल ही दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था। हालांकि उनका निधन इतना अचानक हुआ कि उनके निधन की खबर सुन कर हर कोई हैरान रह गया था।
अजित वाच्छानी.. इसके बाद हम अजित वाच्छानी की बात करते है। जिन्होंने इस फिल्म में प्रोफेसर मामा जी का किरदार निभाया था। गौरतलब है कि अजित जी का निधन हुए कई साल बीत चुके है। जी हां काफी लम्बे समय तक बीमार रहने के बाद उनका निधन हो गया।
फिल्म “छपाक” से सामने आया अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पहला लुक..
लक्ष्मीकांत बेर्डे.. आपको जान कर हैरानी होगी कि ये वही है जिन्होंने इस फिल्म में नौकर लल्लू का किरदार निभाया था। दरअसल लक्ष्मीकांत किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। इसी समस्या के कारण कई साल पहले उनका निधन हो गया।
हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि वह हम आपके है कौन फिल्म के प्रसिद्ध कलाकारों में से एक थे। मगर वो कहते है न कि जीवन और मृत्यु पर किसी का बस नहीं चलता। शायद यही वजह है कि इस फिल्म के ये तीनो कलाकार इतनी जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए।
बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.




