टेलीविजन इंडस्ट्री से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी सभी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया है। सभी पोस्ट्स को डिलीट करने के बाद अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा कि “मैं अब इंस्टाग्राम पर नहीं हूं”। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के इस कदम के बाद उनके फैंस निराश हैं और सब जानना चाहते हैं कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनके 7.8 मिलियन फैन्स हैं जो उनको फ़ॉलो करते हैं। उन्होंने अपने अकाउंट में बहुत सरी फोटोज और वीडियोस पोस्ट किए थे, लेकिन ना जाने क्यों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट्स को डिलीट कर दिया। अभिनेता सुशांत सिंह के उठाए गए इस कदम की पुष्टि नहीं हो पाई है। अभिनेता सुशांत सिंह के इस कदम से उनके फैंस उनसे नाराज हैं और उनसे जानना चाहते हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया ! देखा जाए तो अभिनेता सुशांत सिंह अपने राजपूत इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफ़ी एक्टिव रहते थे। अक्सर ही वह नए नए अंदाज में अपनी फोटोज ओर वीडियोस डालकर अपने फैंस को खुश किया करते थे। अब यह जानना बेहद दिचस्प हो गया कि आखिर क्यों अभिनेता सुशांत सिंह ने यह कदम उठाया।
बात करें बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्मों कि तो, उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम अपनी पहली फिल्म “काई पो छे!” से किया। इस फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों द्वारा सराहा गया। उसके बाद उन्होंने शुद्ध देसी रोमांस, पिके, एम.एस. धोने, केदारनाथ जैसी सफल फिल्मों में अभिनय का परचम पूरे बॉलीवुड में लहराया। इन दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी अगली फिल्म “दिल बेचारा” की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनका साथ अभिनेत्री संजना सांघी दे रहीं हैं। और यह फिल्म 29 नवंबर को रिलीज की जाएगी।
मनोरंजन से जुड़ी हुई और भी मजेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

