आईपीएल 2019 की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 100 रन भी बनाने नहीं दिया गया और चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2019 के सीजन की शुरूआत अपनी जीत से की थी। फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
कब और कहां खेला जाएगा यह मैच –
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज आईपीएल 2019 का एक और मैच देखने को मिलेगा। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला आज भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे से लाइव प्रसारित किया जाएगा। रोचक बात यह है कि चेन्नई और राजस्थान के बीच होने वाला यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपक, चेन्नई में खेला जाएगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और राजस्थान के कप्तान अाजिक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम इस मैच में कितना कमाल कर पाती है यह तो इस मैच के बाद तय हो जाएगा।
इस दौरान राजस्थान रॉयल्स की यही दरकार होगी कि वह आईपीएल 2019 के सीजन में एक जीत जरूर हासिल कर ले क्योंकि राजस्थान रॉयल्स का अभी तक यही दुर्भाग्य रहा है कि वह जीत के करीब आकर हार गई है लेकिन महेंद्र सिंह की अगवाई में चलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही है और वह कतई नहीं चाहेगी कि उसे एक भी हार का सामना करना पड़े।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक आईपीएल 2019 के सीजन में किसी भी प्रतिद्वंदी टीम से हार का सामना नहीं की है। वहीं आज यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स राजस्थान रॉयल्स को हरा देती है या 2019 के सीजन में पहली हार अपने नाम करती है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम की बात करें तो अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविन्स्टोन, शुभम रजने, मनन वोहरा, एश्टन टर्नर, रियाण पराग, जैसे खिलाड़ी इस टीम में शामिल हैं।