बता दे कि आज हम बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। जी हां यह एक्ट्रेस सलमान खान के साथ काम कर चुकी है। हालांकि इनकी पहली फिल्म कामयाब नहीं रही, लेकिन इनकी पहली फिल्म में इनके अभिनय को खूब सराहा गया था। बहरहाल इस खतरनाक बीमारी के कारण यह एक्ट्रेस फ़िलहाल कई सालो से बॉलीवुड से दूर है। आपको जान कर हैरानी होगी कि अपनी बीमारी के कारण यह एक्ट्रेस अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो सकती थी। हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है, उसका नाम स्नेहा उल्लाल है। जो लकी- टाइम फॉर नो लव फिल्म में सलमान के साथ नजर आ चुकी है।
इस खतरनाक बीमारी के कारण खड़ी नहीं हो पाती थी यह एक्ट्रेस..
गौरतलब है कि इस फिल्म में काम करने के बाद स्नेहा को और भी कई फिल्मो में काम करने का मौका मिला था। मगर अफ़सोस कि उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई। वही अगर हम उनकी बीमारी की बात करे तो उन्हें ऑटोइम्यून डिसऑर्डर की बीमारी है। जी हां इस बीमारी के कारण स्नेहा का इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर हो गया था। जिसके चलते वह शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर हो गई थी। यहाँ तक कि एक वक्त पर उनकी हालत इतनी खराब थी कि वह आधे घंटे के लिए भी अपने पैरो पर खड़ी नहीं हो पाती थी। हालांकि अब उनकी हालत में काफी सुधार आ चुका है।
दरअसल अपनी हालत में सुधार लाने के लिए स्नेहा ने काफी कड़ा इलाज किया है। जी हां अपनी सेहत को लेकर उन्होंने किसी भी तरह का समझौता नहीं किया। यही वजह है कि आज वह काफी हद तक ठीक हो चुकी है। वही अगर हम उनके करियर की बात करे तो फ़िलहाल वह फ़िल्मी दुनिया से दूर है और अपना निजी जीवन बॉलीवुड से दूर रह कर ही गुजार रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस खतरनाक बीमारी के कारण उन्हें कही न कही अपने करियर से समझौता करना ही पड़ा। दोस्तों बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताईयेगा।



