Maxima Max Pro Vibe स्मार्टवाच हुई लॉन्च, कम समय में होगी चार्ज, इतनी है कीमत

Maxima Max Pro Vibe स्मार्टवाच हुई लॉन्च, कम समय में होगी चार्ज, इतनी है कीमत

आज के युग की बात करें तो स्मार्टयुग चल रहा है। जहां लोग सेहत के लिए तरह-तरह के हेल्थ गैजेट्स का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते है। तो इन्हीं सबके बीच इस समय बाजार में नई Maxima Max Pro Vibe लॉन्च हो गई है। जहां Maxima Max Pro Vibe की खास बात यह है कि यह स्मार्टवाच कम समय यानि 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। जो देखने में भी बहुत ही ज्यादा सुंदर है। आइये जानते है इसके फीचर्स के बारे में।

ये है कीमत

आपको बता दें कि Maxima Max Pro Vibe Smartwatch को दो हजार रुपये से कम में घर लेकर जाया जा सकता है। जहां इस स्मार्टवॉच की कीमत 1,899 रुपये है और इसे आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है।

इतने इंच का है डिस्प्ले

वहीं, इस स्मार्टवाच के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टवॉच में 1.69-इंच का फुल टच, 240×280 dpi रेसोल्यूशन वाला शानदार डिस्प्ले दिया जा रहा है और इसमें 100 से ज्यादा क्लाउड-बेस्ड वॉच फेसेज भी दिए जा रहे हैं। जहां ब्लूटूथ 5.0 की कनेक्टिविटी के साथ इस वॉच में अड्वान्स्ड हार्ट रेट सेंसर, SpO2 मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजेन लेवल ट्रैकर और कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल्स जैसे कई फीचर्स दिए जा रहे हैं। फीमेल हेल्थ ट्रैकर और वॉटर रेजिस्टेन्स जैसी खूबियों के साथ Maxima Max Pro Vibe स्मार्टवॉच कम कीमत में एक शानदार चीज हो सकती है।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER