भारतीय व्यंजन की बात करी जाएं तो दाल चावल एक ऐसा खाना हो जिसे शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा। वहीं, यह खाना सभी को पसंद होता है। दरअसल, भारत में दाल चावल बहुत ही मशहूर पसंदीदा खाना माना जाता है। बता दें कि भारत के ज्यादातर हिस्सों में इसे खूब खाया जाता है। क्योंकि दाल-चावल अपने आप में सम्पूर्ण भोजन होता है।
हर कोई को खाने का होता है शौक
यह एक ऐसा खाना है जिसे एक साल की उम्र के बच्चों से लेकर जवान और बूढ़े हर कोई शौक से खा सकता है। इसे बनाना काफी आसान भी होता है और इसमें बहुत कम समय लगता है। हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि दाल-चावल बोरिंग होते हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो हर रोज़ दिन में कम से कम एक बार दाल-चावल जरूर खाते हैं। बता दें कि दाल-चावल न सिर्फ स्वाद में अच्छा लगता हैं, बल्कि यह तो स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता हैं। आइये जानते है इसके फायदे के बारे में।
प्रोटीन का होता है अच्छा स्त्रोत
जो लोग शाकाहारी होते है उनके लिए दाल प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है। वहीं चावल में भी प्रोटीन पाया जाता है। दाल और चावल में अलग-अलग प्रकार के प्रोटीन पाए जाते हैं। जब आप इन दोनों को मिलाकर खाते हैं तो ये एक हाई-प्रोटीन फूड हो जाता है। अगर आप रोज़ दाल चावल खाते हैं तो आपको अच्छा ख़ासा प्रोटीन इसी से प्राप्त हो जाता है।
खास बात
आपने देखा होगा कि जब बच्चे खाना शुरू करते हैं तो उनको दाल-चावल खिलाया जाता है। या कोई बीमार होता है, किसी को पेट की कोई समस्या होती है तो उसे मूंग की दाल के साथ चावल खिलाए जाते हैं। दरअसल, दाल-चावल आपकी पाचन क्रिया को आराम देता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोटीन आसानी से टूट जाते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया पर ज़ोर नहीं पड़ता।