भारत देश की बात करें यहां मीठा खाने के लोग एक से बढ़कर एक शौकीन लोग आपको हर जगह पर मिल जाएंगे। जहां वह हर समय कोई नई स्वीट डिश को खाने के लिए व्याकुल रहते है। वहीं, लड्डू की बात करें तो यह लगभग भारत के सभी जगहों पर आसानी से मिल जाते है। इनका सेवन करना सभी लोगो को बेहद पसंद है। बाकि ये काफी टेस्टी भी होते है। लड्डू वैसे तो सभी त्योहारों पर बनाए जाते है फिर चाहे शादी हो या कोई और फंक्शन। तो आज हम बात करने जा रहे है मुरमुरे के लड्डू की जो खाने में हल्के होने के साथ स्वादिष्ठ भी होतो है। जिसे आप मुरमुरे के लड्डू को आसानी से बना सकते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
यह चाहिए सामग्री
- 300 ग्राम मुरमुरे
- 300 ग्राम गुड़ पिसा हुआ
- 1 कप घी
- इलायची पाउडर
- 1 कप पानी
इस विधि से बनाएं
मुरमुरे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में मुरमुरे निकालकर साफ कर ले। इसके बाद आप गेंस पर एक पेन रखे और दो चम्मच घी डाले और हल्का फ्राई करे। अब इसके बाद गुड़ के ही टुकड़े करके साइड में रख दे और दूसरी तरफ हल्की आंच पर पेन गर्म करने के लिए रख दे। अब इसमें घी गुड़ और इलायची डाले और 1 कप पानी डालकर इसे पका ले।
ठंड में देते है मजा
जब इसकी अच्छी से चाशनी बन जाए तो इसमें आप मुरमुरे डाल दे अब मुरमुरे को बिना ब्राउन करे भी प्रयोग कर सकती है। 5 मिनट तक इसे पका ले और गेंस बंद का दे अब जब ये मिश्रण थोड़ा ठंडा होने लगे तो इसके लड्डू बना ले अब आपके मुरमुरे के लड्डू बनकर तैयार है। कई बार मिश्रण बनाने के बाद भी लड्डू नहीं बन पाते है और वे टूट जाते है। ऐसा इसलिए क्योंकि मिश्रण थड़ा हो जाता है और ठंडे मिश्रण में लड्डू अच्छी तरह से नहीं बन पाते है। बता दें कि यह मुरमुरे के लड्डू ठंड के समय खाने में ज्यादा मजा देते है। जो एक अलग ही स्वाद देने का काम करते है।